Friday, July 5, 2024
HomeCrimeGhaziabad Rape Case: दो सगे भाई लंबे समय से कर रहे थे...

Ghaziabad Rape Case: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक मामला सामने आया था जिसपर अब कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुना दी है। गाजियाबाद की एक विशेष पॉक्सो अदालत ने 11 साल की मासूम से बलात्कार के मामले में दो सगे भाइयों तो दोषी बताते हुए सोमवार को उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

बच्ची के साथ लंबे समय से कर रहे थे दुष्कर्म

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वारदात के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई थी और उसने बेटे को जन्म दिया था। विशेष न्यायाधीश हर्षवर्धन ने दोनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा के साथ ही उनपर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार के मुताबिक बलात्कार के आरोपी 20 वर्षीय प्रदीप और कालू सगे भाई हैं। दोनों अपने पड़ोस में रहने वाली पीड़िता के घर अक्सर जाया करते थे। उन्होंने बताया कि दोनों भाई लंबे वक्त से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

बच्ची ने दिया था बेटे को जन्म

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में नाबालिग लड़की की मां ने उसके शरीर में बदलाव देखा, जिसके बाद वह एक डॉक्टर के पास गई, और वहां लड़की के गर्भवती होने की पुष्टि की गई। इसके बाद मां ने प्रदीप और कालू के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था। गाजियाबाद के डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया जिसके बाद लड़की ने मेरठ के एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया था।

CARA कर रहा बच्चे की देखभाल

विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चे की देखभाल केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण कर रहा है। ये फैसला लड़की और उसके माता-पिता के बच्चे को अपने पास रखने से इनकार करने पर लिया गया।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वालों के लिए खुशखबरी, मेट्रो में कर सकेंगे मुफ्त सफर

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular