होम / Go First Flight News: दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे गो फर्स्ट के विमान में आई खराबी , फ्लाइट को जयपुर किया गया डायवर्ट

Go First Flight News: दिल्ली से गुवाहाटी जा रहे गो फर्स्ट के विमान में आई खराबी , फ्लाइट को जयपुर किया गया डायवर्ट

• LAST UPDATED : July 20, 2022

Go First Flight News:

दिल्ली से गुवाहाटी जा रही गो फर्स्ट की फ्लाइट में आई खराबी। विमान की विंडशील्ड में बीच रास्ते में दरार पड़ने से विमान में खराबी आ गई, जिसके बाद विमान को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए के अधिकारी ने इसके बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, गो फर्स्ट की फ्लाइट G8-151 का विंडशील्ड टूटा गया है।

विंडशील्ड टूटने से फ्लाइट में आई खराबी

आपको को बता दें कि फ्लाइट G8-151 दोपहर 12:40 बजे दिल्ली से रवाना की गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पायलटों को इस खराबी के बारे में पता चला। विंडशील्ड टूटने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया लेकिन खराब मौसम के कारण फ्लाइट को लैंड नहीं किया गया। अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट को दोपहर 2:55 बजे लैंड कराना था। लेकिन खराबी आने के कारण फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया है।

कल भी इंजन में हुई थी खराबी

आपको बता दें कि मंगलवार को भी फ्लाइट के इंजन में खराबी आ गई थी। फ्लाइट को मुंबई से लेह और श्रीनगर से दिल्ली भेजा रहा था। जिसके कारण दोनों विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि डीजीसीए दोनों घटनाओं की जांच कर रहा है। नियामक से मंजूरी मिलने के बाद ही ‘प्रैट एंड व्हिट्नी इंजन’ वाले ये ए-320नियो विमान उड़ान भर सकेंगे। अधिकारियों ने बताया, इंजन संख्या 2 में खराबी आने की सूचना मिलने के बाद गो फर्स्ट की मुंबई से लेह उड़ान को बीच रास्ते से दिल्ली की तरफ मोड़ दिया गया था। उन्होंने बताया कि कंपनी की श्रीनगर से दिल्ली उड़ान के इंजन संख्या 2 में भी खराबी का पता चला था। जिसके बाद उसे श्रीनगर लौटने का निर्देश दिया गया था।

ये भी पढ़ें:  स्टंट देख कांप उठी रुबीना की रूह, शो में मिला ऐसा टास्क, वीडियो हुआ वायरल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox