Sunday, July 7, 2024
HomeCrimeदशहरा कार्यक्रम में जाना युवक को पड़ा भारी, ताबड़तोड़ हुआ चाकू से...

India News ( इंडिया न्यूज)delh crime news : उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर में दशहरा कार्यक्रम में एक युवक को जाना भारी पड़ गया। सामने आई जानकारी के अनुसार, मामूली बात को लेकर युवाओं के एक समूह ने 17 वर्षीय एक लड़के की चाकू घोंपकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे गोल मार्केट के पास संजय बस्ती की है।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला 

पुलिस ने यह भी जानकारी दी है कि पीड़ित पर चाकू से कई वार किये गये, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई इसके बाद हमलावर फरार हो गये। रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित कक्षा दसवीं का छात्र था। पुलिस ने बताया है कि आरोपी पीड़ित के जानकार हैं क्योंकि वे भी उसे इलाके में रहते हैं, जहां पीड़ित रहता था। वहीँ, इस मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

लड़की से बात करने को लेकर हुआ था विवाद 

पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि, ‘‘पीड़ित आर्यन का अपने कुछ दोस्तों के साथ एक लड़की से बात करने को लेकर कुछ दिनों पहले विवाद हो गया था। दशहरा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार शाम को विवाद फिर से बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने उस पर चाकुओं से हमला कर दिया।’’

also read ; कोटला में आया ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, ODI वर्ल्ड कप में ठोका सबसे तेज शतक

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular