Categories: Delhi

Governor Bandaru Dattatreya : विश्वविद्यालय उद्यमी पैदा करने वाले संस्थान बनें: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Governor Bandaru Dattatreya : हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विश्वविद्यालय उद्यमी पैदा करने वाले संस्थान बनें, क्योंकि जितने ज्यादा उद्यमी बनेंगे उतना देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से भी कहा कि वे टैक्नोलॉजी और रिसर्च अपनाकर नौकरी मांगने वालों की बजाय नौकरी देने वाले बनें। यह बात उन्होंने सेक्टर-23 स्थित नॉर्थकैप विश्वविद्यालय में छात्रवृति वितरण समारोह के दौरान अपने संबोधन में कही।

देश बढ़ रहा है आत्मनिर्भरता की ओर Governor Bandaru Dattatreya

उन्होंने कहा कि देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर बनने का मूल मंत्र दिया गया है। देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इसका उदाहरण कोविड काल में हम सभी के सामने आया है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में पहले भारत को विचित्र तरीके से देखा जाता था लेकिन कोविड-19 के बाद विश्व को पता चला कि भारत क्या है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान देश और दुनिया की स्थिति चिंताजनक हो गई थी और सभी को चिंता थी कि आर्थिक स्थिति का क्या होगा। कोरोना महामारी से बचाव के लिए हमारे देश के वैज्ञानिकों व शोधकतार्ओं ने कड़ी मेहनत करते हुए कोरोना रोधी वैक्सीन बनाई। हालांकि देश की इतनी बड़ी आबादी को वैक्सीन लगाना भी किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 120 करोड़ की आबादी को एक से डेढ़ वर्ष में वैक्सीन लगाई गई जोकि भारत की बड़ी उपलब्धि है।

पहले इस प्रकार के टीकाकरण का कार्य चलता था 30 वर्ष तक

पहले इस प्रकार के टीकाकरण का कार्य 30 वर्ष तक चलता था। उन्होंने कहा कि अब देश में ना केवल 100 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई, बल्कि भारत ने दुनिया के 80 से ज्यादा देशों में वैक्सीन भेजी भी है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज के बदलते परिवेश में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में युवाओं को तकनीक का प्रयोग करते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रयास करने चाहिए।

2030 तक सशक्त बनकर उभरेगा भारत

उन्होंने मंच से मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया तथा स्टार्टअप इंडिया पर बोलते हुए कहा कि युवाओं को इन तीनों विषयों पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि ये विषय ही भारत की आर्थिक उन्नति को आगे ले जाने मे सहायक होंगे। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि अब दुनिया यह मानने लगी है सन 2030 तक भारत सशक्त बनकर उभरेगा। उन्होंने युवाओं से कहा कि आप फिजिकली स्ट्रांग, मेंटली साउंड और मोरल्लि हाई, देन ओनली यू केन फ्लाई अर्थात आप शारीरिक रूप से मजबूत, मानसिक रूप से स्वस्थ और नैतिक रूप से उच्च मूल्यों वाले बने तभी आप उन्नति की उंचाईयों को छू सकते हैं। (Governor Bandaru Dattatreya)

Also Read : Jahangirpuri Violence :  दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago