Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiGreater Noida Accident: नशे में धुत कार चालक ने 3 छात्राओं को...
Greater Noida Accident:

Greater Noida Accident: दिल्ली के कंझावला हादसे के बाद अब ग्रेटर नोएडा से ऐसी ही एक और खबर सामने आई है। दरअसल, 31 दिसंबर की रात को ग्रेटर नोएडा में एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने 3 छात्राओं को टक्कर मार दी। जिसमें से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो कोमा में चली गई है। घायल छात्रा का नाम स्वाति बताया जा रहा है।

1 गंभीर रूप से घायल, 2 को मामूली चोटें 

मामले में अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा ग्रेटर नोएडा के Delta-1 इलाके में 31 दिसंबर की रात का है। जहां नए साल के जश्न में मगन सेंट्रो कार युवक ने 3 छात्रों को टक्कर मार दी, जिसमें से एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई और कोमा में चली गई। वहीं दो अन्य छात्राओं को मामूली चोटें आई है।

चालक की तलाश में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस ने Beta 2 थाने में मामला दर्ज किया है और फरार कार चालक की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़े: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट जारी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular