होम / Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दिन में 2 अग्निकांड, ढाबा राख-जिंदा जलीं गाएं

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक दिन में 2 अग्निकांड, ढाबा राख-जिंदा जलीं गाएं

• LAST UPDATED : March 13, 2024

India News Delhi( इंडिया न्यूज़) Greater Noida West: दिल्ली में आग लगने के मामले आए दिन देखने को मिलती है। लगभग लगातार हर एक दिन दिल्ली – NCR में आग लग जाती है। जैसा की आज ही देख लीजिए। आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मार्केट में भीषण आग लग गई। जिसके कारण वहां की कई दुकानें जलकर राख हो गई। ग्रेटर गौर सिटी के पास एक ढाबे में भीषण आग लग गई। इस घटना से आसपास के इलाके में काला धुआं फैल गया। सड़क पर लोगों की भीड़ थी। लोगों ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी है।

मार्केट में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर वेस्ट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। यहां गौर सिटी 4 मूर्ति गोल चक्कर के पास शेरे पंजाब ढाबा में आग लग गई। आग लगते ही पूरा शहर आग की चपेट में आ गया। आकाश में काले बादल छा गए। लोगों ने जब यह देखा तो घर से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र की है। यहां गौर सिटी-4 में शेरे पंजाब ढाबा है। आज किसी कारणवश इस ढाबे में आग लग गई। देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि आसपास की कई दुकानों पर इसका असर देखने को मिला।

आग की चपेट में आने से कई गायों की हुई मौत

जानकारी के मुताबिक, आग तेल की वजह से लगी। यहां अवैध तेल का कारोबार किया जा रहा था। जिसके शिकायत कई बार की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुए। जिस कारण आज यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि इसने गौशाला को चपेट में ले लिया और आग की चपेट में आने से 4 गाय और 2 बछड़ों की जान चली गई।

पहले भी हो चुके ऐसे हादसे 

कुछ दिन पहले भी ग्रेटर गौर सिटी के 16वें एवेन्यू में एक फ्लैट में आग लग गई थी। हाईराइज सोसायटी में भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर ब्रिगेड का ऑपरेशन 11 मार्च को शुरू हुआ। इस अभियान के दौरान ग्रामीणों को अग्निरोधी सुरक्षा के संबंध में सुझाव दिए गए। इमारतों की जांच भी चल रही है। कमियां पाए जाने पर सोसायटी को नोटिस भी दिया जा रहा है।

ये भी पढ़े:
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox