Categories: Delhi

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : पंकज गुप्ता

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने आप के नगर निगम के वार्डप्रभारियों व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि निगम चुनावों का प्रदर्शन पंजाब में मिले विधानसभा चुनाव परिणामों से बेहतर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं हैं इसलिए वाडज् प्रभारी एवं संयोजक अपनी टीमें बनाकर जन संपर्क में जुट जाएं।

पांच-पांच लोगों की टीमें बनाकर लोगों को अपने साथ जोड़ते चलें

पूर्व विधायक एवं आम आदमी पार्टी नेता उमेश अग्रवाल के शीतला माता रोड स्थित कार्यालय में नगर निगम के वार्ड प्रभारियों एवं संयोजकों की बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में पांच-पांच लोगों की टीमें बनाकर लोगों को अपने साथ जोड़ते चलें। सदस्य बनने के साथ-साथ टीम बड़ी करें। उन्होंने कहा कि इसी तरह का प्रयोग फरीदाबाद में किया गया है जहां बेहद उत्साहजनक परिणाम मिले हैं। उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी से जुड?े को आतुर हैं जरूरत है उनसे संपर्क साधने की। वार्ड संयोजक एवं वार्ड प्रभारियों को लोगों की इसी अपेक्षा को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर निगम चुनाव में परिणाम निश्चय ही पंजाब विधानसभा चुनावों से बेहतर होंगे।

लोगों की एकमात्र उम्मीद अब आम आदमी पार्टी से है जुड़ी

पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कोई उनकी सुनने वाला सामने आए। लोगों की एकमात्र उम्मीद अब आम आदमी पाटी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन दर्जनों लोग उनसे आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क कर रहे हैं। ऐसे लोगों को पार्टी से जोड?े के लिए शनिवार 14 मई को बिलिस प्रीमियर बैंक्वेट, सेक्टर 17 में आम आदमी पार्टी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता लोगों को पार्टी में शामिल कराएंगे।

श्री अग्रवाल ने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली पार्टी की अब बदलेगा हरियाणा महारैली में गुरुग्राम से पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। महारैली के विषय में जानकारी देते हुए रैली संयोजक पंकज बेनिवाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल हरियाणा निवासियों को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें : पांच महीने से वेतन नहीं मिलने के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचे नगर निगम के टीचर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago