Friday, July 5, 2024
HomeCrimeGurugram Road Accident: मदद करने वाली पुलिस ने ली 6 साल की...
Gurugram Road Accident:

Gurugram Road Accident: अक्सर ही आपने पुलिस को लोगो की मदद करते हुए देखा होगा लेकिन गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पुलिस को लोगो की नज़रो में गिरा दिया है। दरअसल, मामला 6 साल की बच्ची का है जहां पुलिस वैन से टक्करने की वजह से उसकी मौत हो गई है।

आरोपियों की तलाश जारी 

इस घटना में कार में सावर दो और बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। वहीं ये बताया जा रहा है कि गाड़ी को टक्कर मारने के बाद पुलिस वाले मौके से फरार हो गए और मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपी पुलिस कर्मियों को तलाश रही है।

इस दिन का है मामला 

गुरुग्राम के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विकास कौशिक ने बताया कि घटना से जुड़े विशेष पुलिस अधिकारी (SOP) और हेड कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। रविवार (15 जनवरी) सुबह करीब 11 बजे हुए इस हादसे में एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच लोग और दो महिलाएं और कार चालक घायल हो गए।

कार में सवार थे इतने लोग 

पुलिस के मुताबिक, इमरजेंसी रिस्पांस वाहन ग्वाल पहाड़ी थाना क्षेत्र में गलत साइड से आ रहा था। वहीं घटना में घायल हुआ परिवार पति उसकी पत्नी, सास और देवर सहित तीन बच्चे दिल्ली से फरीदाबाद जा रहे थे।

‘बेटी जिंदा होती अगर फरार नहीं होती पुलिस’

वहीं बच्ची के पिता ने कहा कि उनकी बेटी आज जिंदा होती अगर पुलिस अधिकारी उसे दुर्घटनास्थल से भागने के बजाय अस्पताल ले गए होते। इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 427, 304ए के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़े: श्रीलंका के खिलाफ विराट ने खेली शानदार पारी, खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाई पत्नी अनुष्का

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular