होम / केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सूचना, एकीकृत नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे ज्ञानेश भारती

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी सूचना, एकीकृत नगर निगम के नए नगर आयुक्त होंगे ज्ञानेश भारती

• LAST UPDATED : May 20, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi MCD News : केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एकीकृत नगर निगम के नए नगर आयुक्त बनाए जाने की सूचना दी है। इसके साथ ही स्पेशल आफिसर के तौर पर अश्वनी कुमार काम करेंगे। गौरतलब है कि निगम एक होने के बाद नए नगर आयुक्त और स्पेशल आफिसर की नियुक्ति की गई है।

22 के बदले 20 को ही जारी किया गया सूचना

गौरतलब है कि अभी तक यह कहा जा रहा था कि दिल्ली के तीनों नगर निगम 22 तारीख को एक हो जाएंगे। इसके लिए केंद्र सरकार नोटिफिकेशन जारी करेगी। लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 मई के बदले 20 मई को ही सूचना जारी कर दिया। इससे पहले तीनों नगर निगमों को एक करने की मांग तेजी से उठ रही थी। इसके पीछे आर्थिक स्थिति का हवाला दिया जा रहा था। दिल्ली उत्तरी नगर निगम, पूर्वी नगर निगम और दक्षिणी नगर निगम को अब एक कर दिया गया है। निगम के एकीकरण के बाद अब यह देखा जाना बाकी है कि इससे आम लोगों को क्या फायदा होगा।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 520 नए मामले

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox