Delhi

Harsh Malhotra: पूर्वी दिल्ली से कुलदीप के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है हर्ष मल्होत्रा, जानें उनका राजनीतिक सफर

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Harsh Malhotra: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान हुआ था। इस बार भाजपा ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए हर्ष मल्होत्रा ​​को उम्मीदवार बनाया था। वहीं, आप ने कुलदीप कुमार (मोनू) को उम्मीदवार बनाया था। 2019 के लोकसभा चुनाव नतीजों में पूर्वी दिल्ली सीट पर भाजपा के गौतम गंभीर ने जीत दर्ज की थी। पूर्वी दिल्ली सीट पर जीत-हार का अंतर 391222 वोटों का रहा था। चुनाव में उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार अरविंदर सिंह लवली को हराया था। दिल्ली में 2019 के आम चुनाव में 61.7% मतदान हुआ था। चुनाव में भाजपा 55% वोट पाकर नंबर 1 रही थी।

2014 में शाहदरा भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं

हर्ष मल्होत्रा ​​2014 में शाहदरा भाजपा के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मल्होत्रा ​​भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे आदेश गुप्ता की टीम में प्रदेश महासचिव भी थे, जबकि वीरेंद्र सचदेवा की टीम में भी वे महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। हर्ष मल्होत्रा ​​59 साल के हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी और डीयू के लॉ फैकल्टी से एलएलबी किया है। वह दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Water Crisis: दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार, जैतपुर में…

हर्ष दीप मल्होत्रा का अब तक का सफर (Harsh Malhotra)

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा ​​को टिकट दिया है। जिनका पूरा नाम हर्ष दीप मल्होत्रा ​​है। जो दिल्ली बीजेपी के महासचिव हैं। इसके अलावा वह पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर रह चुके हैं। वह दिल्ली बीजेपी के सक्रिय नेताओं में से हैं। पूर्वी दिल्ली पर हर्ष मल्होत्रा ​​की अच्छी पकड़ है। वह कई चुनाव भी जीत चुके हैं। साथ ही वह दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के करीबी हैं। अगर शिक्षा की बात करें तो हर्ष मल्होत्रा ​​ने 1984 में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीएससी की और एलएलबी भी की।

साल 2012 में हर्ष दीप मल्होत्रा ​​ने पूर्वी दिल्ली की वेलकम कॉलोनी से नगर पार्षद का चुनाव जीता था। उनके पिता का नाम वीके मल्होत्रा ​​है। जो दिल्ली के पूर्व सीएम उम्मीदवार रह चुके हैं। साल 2008 में बीजेपी ने वीके मल्होत्रा ​​को दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था।

ये भी पढ़े: Swaraj Bansuri: सुसमा की छाया, ये है स्वाराज बासुरी की राजनीतिक करियर की कहानी

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago