Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiHaryali teej 2023: हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट हैं...

India News(इंडिया न्यूज़) Haryali Teej 2023: त्योहारों का मौसम आ गया है और काम के बीच इन पूजा और पर्वों की तैयारियां भी जरूरी हैं। हरियाली तीज आ रही है तो ज्यादातर महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन ये होती है कि साड़ी और इससे मैचिंग तमाम चीजें कहां से खरीदें। उसमें भी बहुत महिलाओं के पास ब्लॉउज बनवाने का समय नहीं है तो, लोग रेडिमेड ब्लॉउज ही खरीद रही हैं। इन तमाम जरुरतों को पूरा करेंगे दिल्ली के ये बाजार। खास बात ये है कि यहां कम दामों में ये तमाम चीजें खरीद सकते है।

हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए दिल्ली के ये बाजार

1. चांदनी चौक

हरियाली तीज की शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट जगह है चांदनी चौक। यहां जाने से एक ही बार में बहुत सी चीजों की खरीदारी हो जाती हैं। चांदनी चौक जाएं और वहां के तमाम दुकानों में जाकर पसंद की साड़ी लें। इसके बाद आस-पास के मार्केट जाएं और फिर वहां से ज्वेलरी सारी मैचिंग करवा कर लें। इसके अलावा पूजा की तमाम चीजें भी यहीं मिल जाएंगी।

2. मीना बाजार

मीना बाजार में बनारसी और सिल्क की साड़ियां मिल जाएंगी। यहां गुजराती और राजस्थानी साड़ियां भी मिलती है। यहां कुछ इंडो वेस्टर्न भी मिल जाते है। तो, इस हरियाली तीज साड़ियों के लिए इन जगहों पर जा सकते हैं।

3. सदर बाजार

सदर बाजार जाना बहुत अच्छा साबित हो सकता है क्योंकि यहां एक बार में ही महिलाओं की बहुत चिंताएं दूर हो सकती हैं। जैसे कि यहां पर साड़ियां मिल जाएंगी। मैचिंग चूड़ियां और गहने भी मिल जाते है। यहां जूतियां और सैंडल मिल जाएंगे।

4. लाजपत मार्केट

लाजपत मार्केट हर तरह से अच्छा है। यहां बहुत दुकाने हैं। यहां कई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जैसे कि कुछ नई प्रकार की इंडोवेस्टर्न साड़ियां यहां से ले सकती हैं। यहां गहने खरीद सकते हैं और मैचिंग चूड़ियां भी खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़े:Tomato Price: महीनेभर से टमाटर के दाम आसमान छू रहे थे , जानिए दिल्ली में क्या है आज टमाटर के भाव

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular