होम / HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi : दिल्ली के लोकायुक्त बनाए गए रिटायर्ड जस्टिस एचसी मिश्रा

HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi : दिल्ली के लोकायुक्त बनाए गए रिटायर्ड जस्टिस एचसी मिश्रा

• LAST UPDATED : March 16, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :
HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi : झारखंड हाई कोर्ट के रिटायर जस्टिस एचसी मिश्रा को दिल्ली का लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। उनका पूरा नाम हरीशचंद्र मिश्रा है। दिल्ली के एलजी ने उन्हें पांच सालों के लिए लोकायुक्त नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जस्टिस एचसी मिश्रा झारखंड न्यायिक सेवा के पदाधिकारी रहे हैं। इसके बाद वे झारखंड हाई कोर्ट के जज बने, कुछ माह पहले ही वह सेवानिवृत्त हुए हैं।

दादा भारतीय स्वतंत्रता से पहले के दिनों में थे शिक्षाविद् HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi

न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा का जन्म 27 मार्च, 1959 को हुआ था। उनके दादा भारतीय स्वतंत्रता से पहले के दिनों में शिक्षाविद् थे। वह जिला स्कूलों के प्रधानाध्यापक थे। वह राय साहिब की उपाधि से नवाजे गए थे। एससी मिश्रा के पिता न्यायमूर्ति विश्वनाथ मिश्रा वर्ष 1981 में पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश पद से रिटायर हुए थे।

वर्ष 1974 में पटना हाई स्कूल से माध्यमिक विद्यालय की परीक्षा पास करने वाले एचसी मिश्रा ने उच्च शिक्षा भागलपुर के कालेज से प्राप्त की है। उन्होंने जमशेदपुर से भी पढ़ाई की है। वर्ष 1984 में पटना लॉ कालेज से एलएलबी कर चुके हैं।

कई कानून की लिख चुके हैं पुस्तकें

HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi

इतना ही नहीं पटना हाई कोर्ट में वकालत भी कर चुके हैं। वह कानून की कई पुस्तक भी लिख चुके हैं। वर्ष 1997 में एचसी मिश्रा ने बिहार सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वर्ष 1997 में 28 मई को बिहार के छपरा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए थे। (HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi)

जून 2000 में उनका तबादला उसी पद पर झारखंड के देवघर जिला कर दिया गया था। झारखंड राज्य गठन के बाद वह झारखंड सुपीरियर न्यायिक सेवा कैडर में चले गए। वह चारा घोटाला मामलों की सुनवाई के लिए वर्ष 2001 से 2002 तक अतिरिक्त न्यायिक आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश, सीबीआइ रांची के रूप में भी तैनात रह चुके हैं।

बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रबंधन बोर्ड के रह चुके हैं सदस्य 

न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा गठित बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर प्रबंधन बोर्ड के सदस्य भी रह चुके हैं। मंदिर के विकास में उनका अहम योगदान रहा है। वर्ष 2005 से 2006 तक झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण रांची के सदस्य सचिव भी रह चुके हैं। वर्ष 2006 से 2008 तक वह झारखंड हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार स्थापना में काम कर चुके हैं। (HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi)

वहीं, वर्ष 2008 से 2009 तक वह चाईबासा में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में काम कर चुके हैं। 27 अप्रैल 2011 को वह झारखंड हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बनाए गए। 31 जनवरी 2013 को झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश बने। 30 अगस्त 2019 से 16 नवंबर 2019 तक झारखंड हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी काम कर चुके हैं। वह 26 मार्च 2021 को झारखंड हाई कोर्ट से सेवानिवृत्त हुए थे। (HC Mishra Appointed As Lokayukta Of Delhi)

Also Read :  Former Union Minister Sharad Yadav : पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को खाली करना पड़ेगा सरकारी बंगलाhttps://indianewsdelhi.com/delhi/former-union-minister-sharad-yadav/

Also Read : Cricket New Rules 2022 गेंद पर सलाइवा लगाना हुआ बदं, जाने सभी नए नियमhttps://indianewsdelhi.com/sports/cricket-new-rules-2022/

Read More : Who Should Not Wear Pearl: इन लोगों को नहीं करना चाहिए मोती धारण हो सकता है नुक्सान

Read More : 10 Best Ways To Quit Smoking धूम्रपान छोड़ने के 10 बेहतरीन तरीके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox