होम / दिल्ली में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी : कुछ इलाकों में अधिक गर्मी जानिए क्यों ?

दिल्ली में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी : कुछ इलाकों में अधिक गर्मी जानिए क्यों ?

• LAST UPDATED : April 28, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली :

दिल्ली में लगातार लोगों के बीच गर्मी का प्रकोप जारी है। चौंकाने वाली बात है कि राजधानी के कुछ इलाकों में रहने वाले निवासियों को अधिक गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं वहीं कुछ ऐसे स्थान भी हैं जहां कम तपिश महसूस हो रही है।

कही तापमान कम तो कही ज्यादा

Heat wave continues in Delhi

मौसम विभाग से पता चला है कि इसके पीछे स्थानीय कारण भी जिम्मेदार हैं। जो इलाका अधिक हरियाली वाला है, वहां तापमान में कमी दर्ज की गई है, लेकिन जहां ऊंची-ऊंची इमारतें या चारों तरफ कॉलोनियां ही बसीं हैं, वहां गर्मी की तपन कुछ ज्यादा महसूस हो रही है। उन इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाता है। इसे तकनीकी भाषा में अरबन हीट आईलैंड इफेक्ट भी कह सकते है।

सवार्धिक तापमान 41.9 डिग्री तक का भी दर्ज किया गया

दिल्ली में लगातार गर्मी का प्रकोप जारी

इस वर्ष अगर 11 से 25 अप्रैल के मध्य मे दिल्ली के 11 मौसम केंद्रों के तापमान पर नजर डालें तो मयूर विहार के बाद सबसे ठंडा इलाका सफदरजंग मौसम केंद्र का नजर आता था, जहां इन 14 दिनों के भीतर में औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया। वहीं उच्चतम तापमान यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स स्थित मौसम केंद्र पर दर्ज किया गया था। यहां औसत सवार्धिक तापमान 41.9 डिग्री तक का भी दर्ज किया गया। यह इसलिए हुआ क्योंकि यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निकट घनी आबादी है और हरित क्षेत्र कम है। जबकि, सफदरजंग मौसम केंद्र के आसपास हरियाली से भरा इलाका अधिक है। करीब में कोई बड़ा बसाव भी नहीं है।

ये भी पढ़े : दिल्ली में हुआ उफ़ गर्मी का मौसम, राहत के नहीं आसार और चढ़ेगा पारा

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox