Delhi

Heatstroke: दिल्ली में भीषण लू से 3 लोगों की मौत, अस्पतालों में कई मरीज भर्ती

India News Delhi (इंडिया न्यूज), Heatstroke: दिल्ली में बढ़ती गर्मी ने लोगों की जिंदगी को कठिनाई में डाल दिया है। मंगलवार को भीषण लू के कारण तीन मरीजों की मृत्यु हो गई। इनमें से दो मरीज सफदरजंग अस्पताल में और एक मरीज डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके अलावा, दिल्ली के अन्य अस्पतालों में पांच से अधिक मरीज भी भर्ती कराए गए हैं।

डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के अनुसार, पिछले 24 घंटों में यलो जोन में 36 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनमें से एक मरीज की मृत्यु हो गई। साथ ही, सात मरीजों को ईसीएस में भर्ती किया गया है, जिनमें से दो मरीजों को हीट स्ट्रोक यूनिट में भर्ती किया गया है। इसके अतिरिक्त, मंगलवार शाम चार बजे तक और छह मरीजों को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Heatstroke: 2 लोगों की मौत

दिल्ली में तेज गर्मी के कारण लू से दो मरीजों की मृत्यु हो गई है। सफदरजंग अस्पताल के अनुसार, बदरपुर में निवासी एक 60 साल की महिला को सोमवार शाम छह बजे अस्पताल में भर्ती किया गया था, जबकि मंगलवार सुबह पांच बजे उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें लू के असर से प्रभावित होने का संदेश मिला है। इसके अतिरिक्त, नोएडा सिविल अस्पताल में रेफर किए गए 50 साल के राजकुमार को भी मंगलवार को लू लगने के कारण दम तोडा गया। उन्हें अस्पताल में 17 जून की शाम को भर्ती किया गया था।

Heatstroke: कई मरीज है ICU में भर्ती

लोकनायक अस्पताल में भीषण गर्मी और लू के कारण 5 मरीजों को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इन मरीजों में से दो वेंटिलेटर पर आईसीयू में भर्ती हैं, जबकि तीन मरीजों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है। दूसरी ओर, दो मरीजों की उम्र 30-40 वर्ष के बीच है। इन पांचों मरीजों को तेज बुखार और डिहाइड्रेशन के लक्षण थे, जिसके कारण उन्हें बेहोशी की स्थिति में अस्पताल में लाया गया। वर्तमान में तीन मरीजों की हालत स्थिर है, जबकि दो मरीजों की स्थिति गंभीर है और उनका इलाज जारी है।

हम आपको बता दें कि दिल्ली में भीषण लू के दौरान अलग-अलग अस्पतालों में रोजाना अनेक मरीज भर्ती हो रहे हैं। इन मरीजों में अधिकांश को बेहोशी, उल्टी, दस्त, चक्कर आने और अन्य शिकायतों के कारण अस्पतालों में लाया जा रहा है।

Read More:

Kirti Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago