India News(इंडिया न्यूज़)Himachal Pradesh Relive Fund: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल ने देशभर के लोगों से जुड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपना व्यक्तिगत व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया। चैनल whatsapp.com/channel/0029Va के माध्यम से लोग उनसे सीधे जुड़ सकेंगे और उनके विचारों को साझा कप सकेंगे।
केजरीवाल खुशी व्यक्त करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से आप सभी से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। आइए, हम भारत को दुनिया में नंबर-एक देश बनाने के लिए मिलकर काम करें, क्योंकि इंडिया यानी भारत दुनिया का नंबर-1 देश बनने का हकदार है। केजरीवाल ने हिमाचल को 10 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। बाढ़ से हुई तबाही से निकलने के लिए हिमाचल प्रदेश को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बता दे कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 20 सितंबर को अपने कार्यालय का व्हाट्सएप चैनल शुरू किया। उसके अब तक 51 हजार से अधिक फालोवर्स हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में हम लोगों ने सरकारी स्कूल शानदार बनाए। जब हम लोगों ने दिल्ली में शानदार स्कूल बनाए तो कहा गया कि दिल्ली में तो हो सकता है, क्योंकि दिल्ली छोटा शहर है, दूसरे राज्य में नहीं हो सकता है, लेकिन आज मुझे बेहद खुशी है कि भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार ने वही शिक्षा क्रांति पंजाब में भी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा था कि हम दिल्ली को एक ऐसा शहर बनाने की दिशा में काम रहे हैं, जिस पर हर भारतीय को गर्व हो सके। उन्होंने व्हाट्सएप चैनल पर मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत रामेश्वरम् के दर्शन के लिए भेजे गए तीर्थ यात्रियों से मिलने की कुछ तस्वीरें साझा की थी।
Excited to connect with you all through my WhatsApp channel.
Let’s work together to make India shine as the number-1 country in the world 🇮🇳.
Connect with just one click: https://t.co/Cv7ZsjfTYg
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 22, 2023
सहायता राशि की जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टा ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘दिल्ली सरकार हिमाचल प्रदेश को ₹10 करोड़ की सहायता देगी बाढ़ से हुई तबाही से उबरने के लिए हिमाचल प्रदेश को सहायता देगी केजरीवाल सरकार, मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाएंगे ₹10 करोड़’ हाल ही में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया था कि, हिमाचल के लोगों के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी लोग मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़ चढ़ कर दान कर रहे हैं। हिमाचल सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार आपदा राहत कोष में अबतक 180 करोड़ रुपये से अधिक दान आ चुका है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने खुद भी हाल ही में एक मिसाल पेश करते हुए राज्य में जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निजी जमा पूंजी से 51 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दान दिए हैं।
इसे भी पढ़े:Delhi Weather Update: दिल्ली में मौसम ने बदला रूख, जानें IMD की आज की लेटेस्ट अपडेट