होम / Historical Place In Delhi: दिल्ली के कदम कदम पर है ऐतिहासिक धरोहर, जानें दिल्ली की ये जगहें क्यों है इतनी खूबसूरत 

Historical Place In Delhi: दिल्ली के कदम कदम पर है ऐतिहासिक धरोहर, जानें दिल्ली की ये जगहें क्यों है इतनी खूबसूरत 

• LAST UPDATED : September 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़)Historical Place In Delhi: दिल्ली में एतिहासिक जगहों से भरपुर है। लोग बाहर से भी दिल्ली के इस इतिहासिक जगहों पर घुमने आते है। दिल्ली में ऐसे कई पर्यटक स्थल हैं जहां देश-दुनिया से लोग उन्हें देखने आते हैं। दिल्ली में मुगलों की बनाई गई कई एतिहासिक इमारतें हैं। दिल्ली में मंदिरों से लेकर चर्च, गुरुद्वारे से लेकर मस्ज़िद तक हर धर्म के बेहतरीन और खूबसूरत जगह देखने को मिल जाते है। दिल्ली का इतिहास कई मायनों में इसकी पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर की पहचान है।

दिल्ली के कुछ एतिहासिक जगह

1. इंडिया गेट

प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया इंडिया गेट दिल्ली में बहुत फेमस जगह है। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति जलती रहती है। आप इंडिया गेट घूम सकते हैं इसके आसपास पार्क हैं जहां बहुत एक्टिविटी होती हैं।

2. हुमायूँ का मकबरा

दिल्ली में हुमायूं का मकबरा है जहां पर आप घुम सकते है। इसे हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। ये मकबरा मुगल वास्तुकला का नमूना है।

3. लाल किला

दिल्ली में लाल किला बहुत खूबसूरत और आकर्षक है। लाल किले को शाहजहां ने 1638 ईसवी में बनवाया था। यमुना नदी के पास लाल पत्थर से इस किले का निर्माण किया गया था। इसमें संग्राहलय और पारंपरिक हस्तशिल्प के कई नमूने देखने को मिलेंगे।

4. कुतुब मीनार

कुतुबुद्दीन ऐबक ने कुतुब मीनार को बनवाया था। उस वक्त ये दिल्ली की सबसे ऊंची इमारतों में से एक माना जाता था।  कुतुब मीनार को देखने के लिए दुनियाभर से पर्यटक आते हैं। इसके पास ही एक लौह स्तम्भ है जिस पर आज तक जंग नहीं लगा।

5. इस्कॉन मंदिर

दिल्ली में इस्कॉन मंदिर भी है जहां बड़ी संख्या में भगवान कृष्ण के भक्त घुमने आते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर इस मंदिर में बहुत भीड़ होती है।

6. जामा मस्जिद

दिल्ली की जामा मस्जिद भारत की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक माना जाता है। ये मस्जिद शाहजहां की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है। ईद पर यहां भारी भीड़ होती है। आप यहां घूम जा सकते हैं और इसका आंनद ले सकते है।

7. अक्षरधाम मंदिर

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर भी बहुत सुंदर है। स्वामिनारायण मंदिर आपको जरूर जाना चाहिए। ये मंदिर कई हिस्सों में बंटा है। यहां लाइट शो, नौका विहार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मजा ले सकते हैं।

8. लोटस टेंपल

कमल मंदिर यानि लोटस टेंपल में किसी भगवान की मूर्ति नहीं है। यहां आप अपने भगवान की उपासन कर सकते हैं। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण आपके तन-मन को शांत करता है।

इसे भी पढ़े:Delhi Metro Viral: दिल्ली मेट्रो में ‘जवान’ के लुक में डांस करते नजर आई लड़की, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox