होम / 10 दिनों में कितने थानों का उपराज्यपाल ने किया निरीक्षण बताएं

10 दिनों में कितने थानों का उपराज्यपाल ने किया निरीक्षण बताएं

• LAST UPDATED : June 5, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली : दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर आप ने उपराज्यपाल पर कटाक्ष करते हुए पूछा है कि आपने गत 10 दिनों में कितने थानों का निरीक्षण किया है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि उपराज्यपाल ने शपथ वाले दिन कहा था कि मैं दिल्ली की सड़कों पर रहूंगा। पिछले 10 दिनों में दिल्ली में दर्जनों गंभीर अपराध हुए हैं, उपराज्यपाल ने गंभीर अपराधों को लेकर पुलिस को क्या आदेश दिए हैं।

दिल्ली में हो रही हत्याओं को लेकर एलजी ने नहीं की कोई बैठक

दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने महिला पर हमला किया है, लेकिन एलजी ने कोई बैठक नहीं बुलाई। जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर लड़की के साथ सेक्सुअल हरासमेंट हुआ। क्या उपराज्यपाल ने मेट्रो का निरीक्षण किया। क्या वह दिल्ली पुलिस के साथ जोर बाग मेट्रो स्टेशन गए। आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार ने उप राज्यपाल को निर्देश देकर भेजा है कि महिलाओं को सुरक्षा देना आपका काम नहीं, बल्कि आपका काम दिल्ली सरकार के काम में दखलंदाजी करना है। केंद्र सरकार ने उपराज्यपाल को कहा कि दिल्ली पुलिस से दूर रहिए।

दिल्ली पुलिस को संभालना और कानून व्यवस्था को सुधारना आपका काम नहीं

दिल्ली पुलिस को संभालना और कानून व्यवस्था को सुधारना आपका काम नहीं है। उन्होंने कहा कि 26 मई से आज तक दिल्ली में हुए कई गंभीर अपराधों की लिस्ट है। 27 मई को एक 24 साल के आॅटो चालक की संगम विहार में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। क्या उपराज्यपाल ने संगम विहार थाने का निरीक्षण किया। जब 27 मई को 19 साल के लड़के को श्री राम कॉलोनी में मार दिया गया, तो क्या उन्होंने वहां के थाने का निरीक्षण किया।

जब 29 मई को वजीराबाद में संभल से आए व्यक्ति की हत्या हुई, तो क्या उन्होंने वजीराबाद थाने का निरीक्षण किया। जब दो भाइयों को अंबेडकर नगर के बार में लड़ाई में मार दिया गया, तो क्या उन्होंने वहां के थाने का निरीक्षण किया। क्या उन्होंने दिल्ली पुलिस को कोई निर्देश दिया। जब मधु विहार में चाकू मारकर एक शख्स की हत्या हुई, तो क्या उपराज्यपाल मधु विहार गए। जब आदर्श नगर में एक व्यक्ति को मार डाला गया तो क्या वह आदर्श नगर थाने गए।

Also Read : रेवाड़ी में ऐतिहासिक होगा भारतेन्दु अलंकरण समारोह : हरिओम मित्तल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox