होम / दूसरी पत्नी की हत्या कर थाने में पति ने किया सरेंडर

दूसरी पत्नी की हत्या कर थाने में पति ने किया सरेंडर

• LAST UPDATED : June 19, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi : राजधानी दिल्ली के मुकुंद पुर इलाके के कपिल विहार में रविवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर झगड़े के दौरान अपनी दूसरी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद ही थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। इसके बाद आरोपी ने सिलसिलेवार ढंग से पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने बताया कि मुकुंद पुर इलाके के कपिल विहार में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विजय (38) पुत्र दया राम के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी विजय 18 जून को भलस्वा डेयरी थाना आया और बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पूछताछ करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पाया कि घर के अंदर संतोषी देवी नाम की महिला का शव कुछ कपड़ों में लिपटा हुआ था।

पुलिस ने मामला दर्जकर शुरू की जांच

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में पुलिस को पता चला कि विजय ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से उसके 4 बच्चे थे। इसके बाद वह एक अन्य संतोषी नाम की महिला के संपर्क में आया। आरोपी विजय के बताए अनुसार, संतोषी किसी अस्पताल में काम करती थी। इसके बाद पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। दूसरी महिला के भी 4 बच्चे थे और वह भी अपने पति से अलग रह रही थी।

Also Read : पुलिस ने तीन महीने बाद हत्या का मामला किया दर्ज

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox