होम / आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल पर बन रही है फिल्म, अखिलेश यादव की छवि को लग सकता है धक्का

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल पर बन रही है फिल्म, अखिलेश यादव की छवि को लग सकता है धक्का

• LAST UPDATED : June 14, 2022

इंडिया न्यूज, Delhi news : देश में ऐसी कई महिला आईपीएस और आईएएस अधिकारी रही हैं जिन्होंने अपनी ईमानदारी और बहादुरी से लोगों को लोहा मनवा चुकी है। ऐसी ही कड़ी में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के नाम को कैसे भूलाया जा सकता हैं। इस आईएएस अधिकारी की बहादुरी की कहानी से हर लड़की को जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिलती है।आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

ताजा मामले में वह इन दिनों एक फिल्म को लेकर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। गौरतलब है कि कभी अखिलेश यादव की सरकार के लिए ‘परेशानी’ बनीं तेजतर्रार महिला आईएएस अफसर दुर्गा शक्ति नागपाल पर अब जल्द ही फिल्म बनने वाली है। बताया जाता है कि साल 2013 में रेत के अवैध खनन को समाप्त करने के अपने साहसिक कदम के कारण आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल समाचार पत्रों की हेडलाइन बनी थीं। इस मामले के कुछ साल बाद प्रसिद्ध फिल्म निमार्ता सुनील खेतरपाल ने ऐलान किया था कि वो दुर्गा शक्ति नागपाल की जीवनी को बहुत जल्द बड़े पर्दे पर लाने का प्रयास करेंगे।

आखिर क्यों हुईं निलंबित

रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेटर नोएडा के एक गांव में अवैध रूप से बनाई जा रही मस्जिद की दीवार गिराने के आरोप में तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार (अखिलेश यादव सरकार) ने दुर्गा शक्ति नागपाल को निलंबित कर दिया था। इस मामले में उनके खिलाफ चार्जशीट भी दायर की गई थी। चार्जशीट बताया गया था कि उन्हें दीवार गिराने का कोई अधिकार नहीं था, इसके बावजूद उन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि उस समय उनके निलंबन का काफी विरोध किया गया था। कई नेताओं ने सरकार के इस एक्शन का विरोध किया था। इसी के चलते 22 सितंबर, 2013 में उनका निलंबन रद किया गया। इसके बाद अक्टूबर में उन्हें कानपुर देहात में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त दी गई।

कौन हैं आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल?

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल एक चर्चित नाम हैं। उनका जन्म 25 जून 1985 को यूपी के आगरा में हुआ था। उन्हें एक ईमानदार और बहादुर आईएएस अधिकारी माना जाता है। उन्होंने इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग के स्नातक की पढ़ाई की है।

दुर्गा शक्ति नागपाल के पति भी हैं आईएएस अधिकारी

बता दें कि आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी एक आईएएस अधिकारी हैं। यूपी कैडर के आईएएस अभिषेक सिंह से शादी के बाद दुर्गा शक्ति नागपाल को भी यूपी कैडर मिला। साल 2011 में इन दोनों की शादी हुई थी।
बता दें कि पिछले दिनों एक इंटरव्यू में दुर्गा शक्ति नागपाल की बायोपिक के बारे में प्रश्न पूछा गया था। इसके जवाब में उन्होंने बताया था कि ‘डायलॉग्स के साथ डिटेल्ड स्क्रिप्ट तैयार हो गयी है। फिल्म के लिए फीमेल लीड रोल को फाइनल किया जा रहा है। फिल्म के साल 2022 के आखिर तक रिलीज होने की संभावना है। फिल्म में उनकी कार्यशैली को दिखाया जाएगा।

ये भी पढ़े : दिल्ली कोरोना अपडेट : पिछले 24 घंटे में आये 614 नए केस

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox