Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiINDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या देश का...

India News (इंडिया न्यूज) : G20 निमंत्रण पर President Of India की जगह President Of Bharat लिखा गया है। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष की बीच घमासान छिड़ गया है। अब इस मामले में दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल भी कूद गए हैं। केजरीवाल ने कहा है कि कोई देश का नाम कैसे बदल सकता है? दिल्ली सीएम ने यह भी पूछा है कि गठबंधन का नाम भारत होगा, तो क्या भारत का नाम बदल देंगे ?

विपक्ष ने एलाइंस का नाम भारत रख लिया तो उसका भी नाम बदल देंगे?

आगे दिल्ली सीएम ने कहा है कि देश तो 140 करोड़ लोगों का है किसी एक पार्टी का देश थोड़ी है। कल मान लो इस एलाइंस ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये भारत नाम को भी बदल देंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे ये क्या मजाक है, देश है भाई देश, इतने हजारों साल पुराना देश है। इतनी पुरानी संस्कृति है। बीजेपी को ये लग रहा है कि ये नाम रखने से इनके चार वोट कम हो जाएंगे। वोट कम हो जाएंगे इसलिए भारत का नाम बदल दो, ये तो देश के साथ गद्दारी है।

सनातन विवाद पर बोले केजरीवाल

वहीँ, सनातन विवाद में दिल्ली सीएम ने कहा है कि ‘मैं भी सनातन धर्म से हूं, ये मेरे साथ बैठे हैं ये भी सनातन धर्म से हैं। आप लोगों में भी कई लोग सनातन धर्म से होंगे। मुझे लगता है हमें एक-दूसरे के धर्मों की इज्जत करनी चाहिए। सभी को एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करना चाहिए।

also read ; ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बहुदलीय संसदीय लोकतंत्र और संघवाद के लिए त्रासदी ; ओवैसी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular