Friday, July 5, 2024
HomeDelhi'अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा चुनाव जीत ही...

India News (इंडिया न्यूज़) : 1 सितंबर यानि आज शुक्रवार मुंबई में I.N.D.I.A (इंडिया) की बैठक हुई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इन्डिया गठबंधन की बैठक में तीन प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में ‘जुडे़गा भारत, जीतेगा इंडिया’ थीम रखी गई। बैठक के बाद तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्ता में मौजूद मोदी सरकार पर निशाना साधा। इस क्रम में बैठक में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मीटिंग के बाद बोले राहुल

बता दें, इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने सीट बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि ‘ जल्दी से जल्दी सीट शेयरिंग के मुद्दे पर हम आपस में चर्चा करके प्रस्ताव निकाल देंगे। इसके आगे राहुल ने दावा किया कि अगर हम एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे तो भाजपा चुनाव जीत ही नहीं सकती।

देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे ; लालू यादव

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद राजद सुप्रीमों राहुल गांधी ने कहा कि ‘हम सब एक हैं और एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब एक होकर सभी लोगों को समायोजित करके आगे सीट शेयरिंग अब शुरू करेंगे। कोई दिक्कत-कठिनाई नहीं होगी, अपना नुकसान करके भी हम INDIA को जिताएंगे, देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।

also raed ; राजधानी दिल्ली में एक बार फिर हुई मानवता शर्मसार : 85 साल की बुजुर्ग के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने ; स्वाति मालीवाल ने की यह मांग

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular