Friday, July 5, 2024
HomeDelhiदिल्ली आये तो इन सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का करें दौरा ;...

India News (इंडिया न्यूज़) : दिल्ली देश की राजधानी व इतिहास और आधुनिकता का केंद्र है। यहाँ मुग़लों द्वारा बनाई गई इमारतों का ढेर लगा पड़ा है जहाँ सिर्फ भारतीय यात्री ही नहीं विदेशी यात्री भी भारी मात्रा में घूमने आते हैं। तो आइये अपनी रिपोर्ट में दिल्ली के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बातएंगे जहां जाने के बाद आप निश्चित तौर पर बाहरी दुनिया को पूरी तरह कुछ समय के लिए जाएंगे भूल।

1. कुतुब मिनार: ज्ञात हो, कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई यह इमारत दिल्ली की ऊँची इमारतों में से एक है। यह ईरानी वास्तुकला का भव्य उदाहरण है जिसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में शामिल किया गया है। यह सबसे नामी दिल्ली पर्यटन स्थल है। इसके समीप ही एक लौह स्तम्भ बना है जिसकी ख़ासियत यह है कि इसपर आज तक जंग नहीं लगा।

2. इंडिया गेट: बता दें, राष्ट्रपति भवन की सीध में बना हुआ यह स्थान प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दिया जाए की इस पर उन शहीदों के नामों को भी लिखा गया है। अगर आप दिल्ली दर्शन के लिए आए है तो इस जगह को भूल नहीं सकते। दिन-रात,आँधी-तूफान, साल के हर एक दिन यहाँ जलती अमर जवान ज्योति उन वीरों की दास्तान बयान करती है। अपने देश प्रेम को थोड़ा जाग्रित करते हुए आप इसकी वीरता के गवाह बन सकते है।

3. हुमायूं का मकबरा: मालूम हो, शताब्दियों बाद भी अपनी सुंदरता बरकरार रखे हुए इस स्थान को हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया था। लाल पत्थर व संगमरमर के संगम से बना यह मकबरा भी मुगल वास्तुकला का प्रशंसनीय उदाहरण है। यहाँ हुमायूँ के साथ ही साथ मुगलों के कुछ खास सदस्यों की समाधि बनाई गई है। ऊँची-ऊँची पथरीली सीढ़ियाँ, बड़े-बड़े कलात्मक दरवाज़े प्राचीनता को बखूबी दर्शाते हैं।

4. लाल किला: बता दें, मुगल वास्तुकला द्वारा लाल बलुआ पत्थर से बना सुंदर किला, यात्रियों को आकर्षित करने वाला मुख्य स्थान है। यह बहुत-सी अलग-अलग तरह की जगह का संगम है। आपको यहाँ संग्राहलय देखने को भी मिलेगा व पारंपरिक हस्तशिल्प और सजावटी सामान, कृत्रिम गहने आदि इसके मीना बाज़ार में जगमगाते हुए मिलेंगे। कारीगरों ने इतनी महीनता से इसका हर कोना उकेरा है कि तारीफ किए बिना आपसे रहा नहीं जाएगा। यहाँ आकर आप दिल्ली के फोटो लेकर एक सुंदर नज़ारा अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।

also read ; दिल्ली में आज भी छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular