Sunday, June 30, 2024
HomeBreaking NewsIGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने से कई उड़ानें रद्द, देखें...

IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर छत गिरने से कई उड़ानें रद्द, देखें लिस्ट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार सुबह टर्मिनल-1 पर एयरपोर्ट की छत गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि करीब 6 लोग घायल हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। दिल्ली फायर सर्विस से मिली जानकारी के मुताबिक सभी को बचाकर अस्पताल ले जाया गया। इसके साथ ही देशभर में 28 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

28 उड़ानें रद्द कर दी गई 

टर्मिनल-1 पर छत गिरने से व्यवस्था बाधित हो गई है। दोपहर 2 बजे तक कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। हालांकि कंपनियों का कहना है कि जिनकी उड़ानें रद्द हुई हैं उन्हें पूरा रिफंड दिया जाएगा या वैकल्पिक उड़ानें दी जाएंगी। भारी बारिश के कारण दिल्ली-एनसीआर की सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। यातायात व्यवस्था बिगड़ गई है। ऐसा लग रहा है मानो सड़क से लेकर रेल और मेट्रो से लेकर फ्लाइट तक हर चीज की रफ्तार धीमी हो गई है। नुकसान के चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने टर्मिनल-1 से उड़ानें अस्थायी रूप से रोक दी हैं। इसके साथ ही देशभर से 28 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

ये भी पढ़े: Delhi Rain: दिल्ली- NCR में बारिश से मौसम हुआ ठंडा, जगह जगह जमा हुआ पानी

दमकल विभाग ने फंसे हुए एक व्यक्ति को बचाया

दमकल सेवा से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 5.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई है। सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अब तक तीन घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन एक व्यक्ति फंसा हुआ था। उसे भी अब बचा लिया गया है।

शुक्रवार को दिल्ली में पहली भारी बारिश

शुक्रवार को दिल्ली में मानसून की पहली भारी बारिश हुई। सुबह 4:30 से 5:00 बजे तक दिल्ली में भारी बारिश हुई। हालांकि, इसके चलते सुबह से ही शहर में जलभराव हो गया और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। कई जगहों पर लंबा जाम लगा हुआ है और लोगों को पहुंचने में दो घंटे से अधिक का समय लग रहा है।

ये भी पढ़े: Delhi IGI Airport: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, टर्मिनल की छत गिरने से 1 की मौत, 6 घायल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular