Categories: Delhi

आईफा अवॉर्ड 2022 में प्राइम वीडियो ने की अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज, सुजल-द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा

इंडिया न्यूज, IIFA Awards 2022 : दुबई के अबू धाबी के यस द्वीप में इन दिनों आईफा अवॉर्ड 2022 का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है कि प्राइम वीडियो ने आईफा वीकेंड एंड अवार्ड्स, अबू धाबी के 22वें संस्करण में अपनी तमिल ओरिजिनल सीरीज, सुजल- द वोर्टेक्स के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है। वहीं आपको बता दें कि इस शो का प्रीमियर 17 जून को कई भारतीय और विदेशी भाषाओं में होगा।

17 जून को सुजल-द वोर्टेक्स की होगी स्ट्रीम

बता दें कि तमिल ओरिजिनल सीरीज सुजल-द वोर्टेक्स, का निर्माण और लेखन मावेरिक जोड़ी, पुष्कर और गायत्री द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन ब्रम्मा और अनुचरण द्वारा किया गया है। सुजल: द वोर्टेक्स वॉलवॉचर फिल्म्स का प्रोडक्शन है। सीरीज के मुख्य कलाकारों में कथिर, ऐश्वर्या राजेश और श्रिया रेड्डी के साथ अनुभवी राधाकृष्णन पार्थिबन शामिल हैं। वहीं इस सीरीज के कुल 8 एपिसोड है। भारत और 240 देशों में प्राइम मेंबर्स 17 जून से सुजल-द वोर्टेक्स को देख सकेंगे।

क्राइम थ्रिलर पर आधारित है सुजल-द वोर्टेक्स

सीरीज की कहानी क्राइम थ्रिलर पर आधारित है जो एक लापता लड़की की जांच के इर्द-गिर्द घुमती है, जो दक्षिण भारत के एक छोटे से शहर के सिस्टम तबाह कर देती है। प्राइम वीडियो द्वारा पहली बार, सुजल-द वोर्टेक्स, हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं के साथ-साथ फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, जापानी, पोलिश, पुर्तगाली, कैस्टिलियन स्पेनिश, लैटिन स्पेनिश, अरबी और तुर्की जैसी विदेशी भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं सीरीज चीनी, चेक, डेनिश, डच, फिलिपिनो, फिनिश, ग्रीक, हिब्रू, हंगेरियन, इंडोनेशियाई, कोरियाई, मलय, नॉर्वेजियन बोकम, रोमानियाई, रूसी, स्वीडिश, थाई, यूक्रेनी और वियतनामी सहित कई विदेशी भाषाओं में सबटाइल के साथ भी उपलब्ध होगी।

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 की नॉमिनेशन की पूरी लिस्ट देखें, जानिए अवॉर्ड लिस्ट में कौन है टॉप पॉजिशिन पर

ये भी पढ़े : मिस मार्वल में होगी शाहरुख खान की एंट्री, मूवी मेकर्स किंग खान के लिए बदल देंगे पूरी कहानी

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 में ये बॉलीवुड सेलेब्स करेंगे परफॉर्म, सलमान, रितेश देखमुख की होस्टिंग से होगा फुल एंटरटेनमेंट

ये भी पढ़े : आईफा अवॉर्ड 2022 शो के वीकेंड इवेंट के लिए शुरु हुई रिहर्सल, शो में दिखेगा बॉलीवुड सितारों का टशन

ये भी पढ़े : आईफा 2022 के लिए पहुंचे ये सेलेब्स, अबू धाबी में लगा सितारों का जमावड़ा, सामने आई तस्वीरें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago