Delhi

IMD Weather for Delhi: दिल्ली में G20 का मजा हुआ किरकिरा, कई राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज़)IMD Weather for Delhi: मौसम विभाग का कहना है कि जी 20 समिट के दौरान 9-10 सितंबर के बीच राजधानी दिल्ली में बारिश होने वाली है। उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली में भी गर्मी और उमस ने आतंक मचा रखा है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों में एक बार फिर बारिश ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में बारिश देखने को मिली है। वहीं अब दिल्ली में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है। दरअसल राजधानी दिल्ली में सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली समेत अन्य राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में G20 का मजा हुआ किरकिरा

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 9 सितंबर शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। वहीं दिल्ली में आयोजित जी20 समिट में बारिश बाधा बन सकती है। दरअसल मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 9 और 10 सितंबर के दिन दिल्ली व आसपास के इलाकों में बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने समिट को लेकर अलग से वेबसाइट और पेज तैयार किया है जिसपर लगातार मौसम संबंधी जानकारियों को साझा किया जा रहा है। बता दें कि राजधानी दिल्ली मे शनिवार को आधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आज सुबह से ही दिल्ली में तेज बारिश देखने को मिल रही है और यह बारिश 12 सितंबर तक रहने काी अनुमान लगाया गया है।

आज इन राज्यों में होगी बारिश

उत्तर प्रदेश में बारिश एक बार फिर शुरू हो चुका है। शुक्रवार के दिन पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली थी। इस कारण राज्य का मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 12 सितंबर तक बारिश होने की संभावना है। साथ ही उत्तराखंड में भी आज बारिश होने संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं टिहरी, पौड़ी और चंपावत के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकीत है। सात ही राजस्थान के जयपुर में आज हल्की बारिश की संभावना है। वहीं मध्य प्रदेश में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़े:IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले आई खुशखबरी, अब बारिश के बाद भी होकर रहेगा मैच

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

3 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

3 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

3 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

3 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

3 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

3 weeks ago