होम / IMD Weather Update Delhi: दिल्ली के चिलचिलाती धूप ने किया जीना मुहाल, जानें मौसम पर IMD की लेटेस्ट अपडेट

IMD Weather Update Delhi: दिल्ली के चिलचिलाती धूप ने किया जीना मुहाल, जानें मौसम पर IMD की लेटेस्ट अपडेट

• LAST UPDATED : August 30, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) IMD Weather Update Delhi: दिल्ली में अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया गया है। दिल्ली के लोगों को अभी उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली में उमस भरी गर्मी के साथ तेज हवा का भी अनुमान लगाया गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही धुप अपना रोद्र रूप दिखाने लगता है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अभी बारिश होने की सम्भावना अभी कम है। गुरूवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस तक का रिकार्ड किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 80 से 61 प्रतिशत तक रहा।

आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 30 अगस्त को उसम भरी गर्मी का अनुमान लगाया गया है। आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 31 अगस्त की बात करें तो अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है।

IMD का अनुमान

IMd की मानें तो अगले एक हफ्ते तक दिल्ली -एनसीआर में बादलों का आना-जाना लगा है। बता दे कि, बारिश के आसार नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां तापमान की बात करे तो 39 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

कल रहा इतना तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था। बदलते मौसम की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार है।

इसे भी पढ़े:ICC World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया की होने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox