Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiIMD Weather Update: दिल्ली के साथ एनसीआर में जारी हुआ हीटवेव का...

India News (इंडिया न्यूज़), IMD Weather Update, दिल्ली: इस समय देश में गर्मी का प्रकोप इस कदर जारी है की लोगों का उससे बुरा हाल हो गया है। दरअसल तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी से हीटवेव चल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने अब दिल्ली-एनसीआर के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। आपको बता दें मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के साथ-साथ उसके आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल इस समय राजधानी दिल्ली में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस है।

जानकारी के लिए आपको बता दें मौसम विभाग द्वारा जानकारी साझा करते हुए यह कहा गया कि दिल्ली में तापमान 45 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है। कल रविवार के नजफगढ़ में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जो कि 46.3 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने आगे बताते हुए जानकारी दी कि 2 दिनों तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक रह सकता है और लू चलने की संभावना भी जताई है। आगे बताया कि आज सोमवार के दिन दिल्ली एनसीआर में कही-कही बादल छाए रह सकते हैं।

जानिए कब मिलेगी राहत

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 24 मई के बाद भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। तीन से चार दिनों तक हल्की बारिश की संभावना है और बादल छाए रहने की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि शनिवार के दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी। बता दें कि यूपी के में लू चल रही है। इस कारण यूपी, बिहार और मध्यप्रदेश में भी गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

 

ये भी पढ़े: समय से पहले मिलें केजरीवाल और नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव दिखें साथ

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular