Sunday, July 7, 2024
HomeDelhi'2024 में I.N.D.I.A. गठबंधन का पीएम बनेगा' ; AAP सांसद संजय सिंह...

India News (इंडिया न्यूज) : 1 सितंबर यानि बीते शुक्रवार मुंबई में I.N.D.I.A (इंडिया) गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में आम आदमी पार्टी ने भी हिस्सा लिया। सामने आई जानकारी के अनुसार, इन्डिया गठबंधन की बैठक में तीन प्रस्ताव पास किया गया। साथ ही एक कॉर्डिनेशन कमेटी बनाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में ‘जुडे़गा भारत, जीतेगा इंडिया’ थीम रखी गई। बैठक के बाद तमाम विपक्षी दलों के नेताओं ने सत्ता में मौजूद मोदी सरकार पर निशाना साधा। बता दें, इस मीटिंग के बाद आप सांसद संजय सिंह ने अडानी के बहाने मोदी सरकार पर निशाना साधा।

अडानी का पीएम हारेगा

बता दें, विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा किModi- BJP में घबराहट है, वो कुछ भी कर लें।, 2024 में I.N.D.I.A. गठबंधन का पीएम बनेगा, अदाणी (गौतम अदाणी) का पीएम नहीं बनेगा। संजय ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि India का पीएम जीतेगा और अडानी का पीएम हारेगा।

वन नेशन वन इलेक्शन पर कही यह बात

वहीँ, वन नेशन वन इलेक्शन के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि INDIA Alliance बनने से बौखलाकर, हार के डर से BJP One Nation One Election की बात कर रही है। BJP को तीनों राज्यों में हार दिखाई दे रही है, इसीलिए One Nation One Election कराना चाहती है। आगे उन्होंने यह भी कहा कि BJP 3 राज्यों के चुनाव हारने जा रही है इसलिए भी विशेष सत्र बुलाया गया है। हालाँकि, Corona और Manipur की समस्या पर विशेष सत्र नहीं बुलाया गया।

also read ; ‘यहां जितने लोग आए हैं सब देश को बचाने के लिए आए हैं ; INDIA गठबंधन की बैठक के बाद बोले दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular