होम / यूपी-बिहार के युवा सेना में भर्ती होने वालों में सबसे आगे

यूपी-बिहार के युवा सेना में भर्ती होने वालों में सबसे आगे

• LAST UPDATED : June 17, 2022

इंडिया न्यूज, New delhi news : कोरोना की वजह से देश में युवाओं को सेना में भर्ती नहीं किया गया है। जिससे सबसे ज्यादा फर्क यूपी और बिहार के युवाओं पर पड़ा है। सेना में भर्ती होने वाले युवाओं में यूपी-बिहार के युवा सबसे आगे हैं। तीनों सेनाओं में 13.40 लाख से ज्यादा जवान हैं। जिनमें दो राज्यों के अधिकतर जवान हैं। । इसमें सबसे ज्यादा 2.18 लाख से ज्यादा जवान उत्तरप्रदेश से हैं। इसके बाद दूसरा स्थान बिहार का है।

एक साल में केवल चार भर्ती रैली निकली

सरकार की ओर से राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार देशभर में हर साल सेना की 90 से 100 भर्ती रैली आयोजित होती हैं। मगर इस साल यानी 2021-22 में कुल मिलाकर केवल चार रैली ही आयोजित हो पाई। कोरोना की वजह से प्रवेश परीक्षा न होने के कारण भर्ती भी नहीं हो पाई। वहीं 2020-21 में 97 रैली होनी थीं, लेकिन सिर्फ 47 रैली ही हो पाईं।

60 हजार जवानों की हर साल होती है भर्ती

हर साल भर्ती रैलियों के जरिए करीब 60 हजार जवानों की भर्ती होती है। इन रैलियों में से करीब 40 फीसदी रैलियां उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में होती हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में लाखों नौजवान अपने किस्मत की आजमाइश करते हैं।

तीनों सेनाओं में कुल जवान

थल सेना -11.21 लाख, वायु सेना -1.47 लाख,
नौ सेना -84 हजार हैं।

राज्य कितने जवान

उत्तर प्रदेश – 218512, बिहार -104539, राजस्थान -103265, महाराष्ट्र -93938,पंजाब -93438, हरियाणा -89239, उत्तराखंड -68997, पं. बंगाल -63891, तमिलाडु -56168, मध्यप्रदेश -55229 हैं।

ज्यादा जवान देने वाले राज्यों में बेरोजगारी दर भी है अधिक

राज्य बेरोजगारी दर : हरियाणा 24.6 %, राजस्थान 22.2 %, बिहार 13.3 %, पंजाब 9.2 %, महाराष्ट्र 4.1 %, उत्तरप्रदेश 3.1 %, उत्तराखंड 2.9% हैं।

Also Read : हिन्दू सेना ने जेएनयू परिसर के मुख्यद्वार पर लगाए भगवा झंडे, हटाने पर दी कड़े कदम उठाने की चेतावनी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox