Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiमध्यप्रदेश में दिल्ली सीएम ने कांग्रेस को बताया 'चोर पार्टी' ; वहीं,...

India News (इंडिया न्यूज़) : लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने विंध्य के रीवा में सोमवार को महारैली आयोजित की। यहां आप की रैली में भारी जनसैलाब देखने को मिला। बता दें, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महारैली को संबोधित करते हुए अपनी ही पार्टी के गठबंधन I.N.D.I.A के सदस्य कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, ‘AAP के आने से पहले दिल्ली में दो पार्टियां थीं। दोनों में अच्छी सेटिंग थी- एक बार तुम राज करो, एक बार हम राज करें। एक बार तुम लूटो, एक बार हम लूटें।’ इसके आगे केजरीवाल ने जनता के आगे 10 गारंटी रखा।

MP की जनता को केजरीवाल की 10 गारंटी

(1). बिजली: 1 साल के अंदर 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम करेंगे। गांव में भी 24 घंटे फ्री बिजली दी जाएगी। 31 अक्टूबर तक के सारे बिजली बिल शून्य कर दिए जाएंगे।

(2). शिक्षा: 5 साल में सारे सरकारी स्कूल शानदार बना देंगे। संविदा शिक्षकों को पक्का किया जाएगा। प्राइवेट स्कूलों को गलत तरीके से फीस नहीं बढ़ाने देंगे।

(3). स्वास्थ्य: कोने-कोने में ‘मोहल्ला क्लिनिक’ खोलेंगे। इनमें डॉक्टर, इलाज, टेस्ट मुफ्त रहेंगे। इलाज में होने वाले सभी तरह के खर्च सरकार देगी।

(4). भ्रष्टाचार पर लगाम: भ्रष्टाचारियों को पकड़कर जेल में डालेंगे। दलालों के चक्कर काटने-रिश्वत देने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

(5). रोजगार: बिना सिफारिश, रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलेंगी। जब तक रोजगार का इंतजाम नहीं होता, हर बेरोजगार को 3 हजार रुपए प्रति महीना भत्ता दिया जाएगा।

(6). तीर्थ यात्रा: बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन कराएंगे। AC ट्रेन से भेजेंगे, AC होटल में रुकवाएंगे। आना-जाना, खाना-पीना सभी फ्री रहेगा। बुजुर्ग जहां कहेंगे, वहां भेजेंगे।

(7). शहीद सम्मान निधि: सैनिक या पुलिस कर्मचारी शहीद होता है तो उसके परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

(8). संविदा कर्मचारी: सारे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का काम करेंगे। ठेका प्रथा बंद की जाएगी।

(9). पेसा कानून: आदिवासियों के लिए पेसा कानून लागू किया जाएगा। ग्राम सभाओं को सारे अधिकार दिए जाएंगे।

(10). किसान: किसानों को फसल बर्बाद होने पर ज्यादा से ज्यादा मुआवजा दिया जाएगा। फसल के पूरे दाम दिलवाएंगे।

also read ; यह महिला आरक्षण विधेयक नहीं, बल्कि महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला विधेयक है: आप नेता आतिशी

 

 

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular