Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiCWC की बैठक में राज्य स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने आम आदमी पार्टी...

India News (इंडिया न्यूज़) : कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कई राज्यों के नेताओं ने आम आदमीं पार्टी की बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंता और नाराज़गी व्यक्त की है। बता दे, आगामी दिनों में दिल्ली,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्य जहां चुनाव होने हैं। वहां आम आदमीं पार्टी रैली करने में जुट गई है। इन राज्यों के कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि आम आदमीं पार्टी के नेता कांग्रेस पार्टी और उनके नेताओं को भ्रष्ट कहते हैं और राज्य सरकार पर हमले करते हैं ऐसे में इंडिया गठबंधन के नाम कब तक चुप रहा जाए।

राज्य स्तरीय ने किया आप का विरोध

सामने आई जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कांग्रेस नेता भी दिल्ली में आप के साथ चुनाव में जाने का विरोध कर रहे हैं। वहीँ, पंजाब के कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान को जानकारी दी है कि यदि वहां आम आदमीं पार्टी के साथ चुनाव में गए तो बची खुची कांग्रेस भी ख़त्म हो जाएगी। पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने आप के साथ गठबंधन का पूरजोर विरोध किया है। राज्य स्तरीय नेताओं के विरोध के बाद इंडिया गठबंधन की भोपाल रैली पर भी संकट छा गया है। उसके पीछे भी आप पार्टी को वजह माना जा रहा है क्योंकि मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान से साफ कहा कि आम आदमी पार्टी हमारे ख़िलाफ़ उम्मीदवार खड़ा करती है तो हम उसके नेताओं के साथ मंच कैसे साझा कर सकते है।

आलाकमान ने दिया यह आश्वासन

अलग -अलग राज्यों के नेताओं के इन सभी प्रश्नों पर कांग्रेस आलाकमान का कहना है कि कोई भी फ़ैसला राज्य के नेताओं को विश्वास में लेकर ही किया जाएगा। साथ ही, कांग्रेस ने अपने प्रदेश के नेताओं को स्प्ष्ट कर दिया है कि 2024 में पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ ही चुनाव में जाएगी और फ़िलहाल राज्यों के मसले को अभी अलग रखा जाए।

also read ; पीएम मोदी कल लॉन्च करेंगे PM Vishwakarma योजना, जानिए पूरी डीटेल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular