Monday, July 8, 2024
HomeDelhiDelhi Murder: पैसे के लालच में आकर कि सागे भाई की हत्या,...

Delhi Murder:

नई दिल्ली। दिल्ली के सीलमपुर इलाके में फ्रिज के अंदर एक शव मिलने से लोगो के बीच डर का माहौल बन गया है। हालांकि पुलिस ने चंद घंटों में ही इस गुत्थी को सुलझा लिया है। फ्रिज के अंदर मिले शव की पहचान जाकिर हुसैन (50) के रूप में की गई है। जाकिर की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे भाई ने मुंहबोले बेटे के साथ मिलकर की है। पुलिस ने जाकिर के बड़े भाई आबिद हुसैन और मुंहबोले बेटे जाहिद को गिरफ्तार कर लिया है।

हथौड़े से किया वार

दरअसल आबिद हुसैन और उसके मुंहबोले बेटे जाहिद ने यह हत्या लूटपाट के चक्कर में की थी। आबिद को जानकारी मिली थी कि उसके भाई के घर पर 50 लाख से अधिक का कैश और इतने ही कीमत के जेवरात रखे हुए हैं। आरोपियों को लूटने के अलावा अपने पुश्तैनी मकान के कागजात भी चाहिए थे। जिसके चलते आबिद व जाहिद ने मिलकर जाकिर पर हथौड़े से वार कर दिया और उसकी हत्या हो गई। बाद में दोनों ने शव को फ्रिज में ठिकाने लगा दिया, लेकिन सीसीटीवी की मदद से दोनों चंद ही घंटों बाद पकड़े गए।

प्रॉपर्टी बेचकर बेटियों की शादी करना चाहता था

पुलिस ने जानकारी कर पता लगाया कि जाकिर अपने परिवार से अलग रहता था और उसके पास काफी पैसा था। आबिद की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी। परिवार की एक पुश्तैनी प्रॉपर्टी संगम विहार में है। जिसे आबिद हड़पना चाहता था ताकि वह प्रॉपर्टी को बेचकर बेटियों की शादी कर सके, लेकिन जाकिर इसके लिए तैयार नहीं था। आबिद को पता चला कि जाकिर के घर में 50 लाख रुपये कैश पड़ा हुआ है और इतनी ही रकम के जेवरात भी रखे हैं। जिसके बाद उसके मन में लालच आ गया और उसने भाई की हत्या कर लूटपाट की साजिश रच ली।
SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular