Sunday, July 7, 2024
HomeBreaking NewsIncome Tax Raid: यथार्थ ग्रुप के कई अस्‍पतालों पर इनकम टैक्‍स की...

India News(इंडिया न्यूज़), Income Tax Raid: टैक्स चोरी मामले में याचिका के बाद नोएडा अधिकारियों ने यथार्थ ग्रुप पर छापा मारा।  टैक्स में हेराफेरी और बेहिसाब लेनदेन की शिकायतें मिल रही थीं। इनकम टैक्स टीम ने 19 अक्टूबर को सुबह लगभग 8.00 बजे यथार्थ ग्रुप और ग्रेटर नोएडा के कई अन्य स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। इसमें आईटी यूनिट की भी मदद ली जा रही है। आपको बता दें, यह दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल समूह है। इससे पहले मेट्रो और नियो हॉस्पिटल पर भी इनकम टैक्स की छापेमारी हो चुकी है। इस ग्रुप के अस्पताल सेक्टर-110 के अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में भी हैं।

इसके अलावा यहां उनके क्षेत्रीय कार्यालय और एडमिन से जुड़े लोगों के यहां भी छापा मारा गया। इस छापे के बीच, अस्पताल कीइनडोर और आउटडोर ओपीडी के मरीजों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। आपको बता दें कि दिल्ली की कई टीमें इस छापे को अंजाम दे रही हैं। यह छापेमारी दो से तीन दिनों तक चल सकती है।

इसे भी पढ़े: Delhi Ramleela: रामलीला के दौरान फंसा झूला, मची चीख- पुकार

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular