Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiIndependence Day 2022: आज होगा दिल्ली में हर हाथ तिरंगा कार्यक्रम, जानें...

Independence Day 2022:

नई दिल्ली: देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और साथ ही तिरंगा रैली निकाली जा रही है। देश 15 अगस्त को अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। और इसी के लिए आज एक दिन पहले दिल्ली सरकार का ‘हर हाथ तिरंगा’ कार्यक्रम होने वाला है।

मनीष सिसोदिया भी होंगे शामिल

आज का यह कार्यक्रम बहुत अनोखा और खास होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहेंगे। त्यागराज स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्मिलित होंगे। उनके साथ में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी शामिल रहेंगे।

सीएम केजरीवाल ने कहा-

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि, तिरंगा हमारी आन है, तिरंगा हमारी बान है, तिरंगा हमारी शान है, तिरंगा हमारी जान है। आज से हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत हो रही है। आप भी अपने घर पर गर्व से तिरंगा जरूर लगायें। आज एक और ट्वीट में सीएम ने कहा कि, आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पूरा देश तिरंगे के रंग में रंग गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज की शाम 5 बजे हम सभी मिलकर हाथ में तिरंगा पकड़े राष्ट्रगान गाएंगे और भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने का संकल्प भी लेंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा-

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि, जिस तिरंगे को लहराता देख देशवासियों के रगों में देशप्रेम दौड़ता है, वो हर मस्तक गर्व से ऊंचा उठ जाता है। आजादी के 75वर्ष पूरे होने की पूर्व संध्या पर हर हाथ तिरंगा, हर जुबां पर राष्ट्रगान, हर दिल में भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने का संकल्प होगा। आइए और आज शाम 5 बजे इस जश्न में हमारे साथ जुड़ें। डिप्टी सीएम ने शुक्रवार को छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज भी बाँटा था।

25 लाख तिरंगे बांटे

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले कहा था कि दिल्ली में ऐसे कार्यक्रम 100 जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली सरकार ‘हर हाथ तिरंगा’ अभियान के तहत लोगों को 25 लाख तिरंगा बांट रही है। इस अभियान में दिल्ली में 500 लहराते हुए तिरंगे भी लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने 62 साल में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया शोक

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular