होम / Independence Day 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान से निकाली गई तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री और सांसद भी रहे शामिल

Independence Day 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान से निकाली गई तिरंगा यात्रा, केंद्रीय मंत्री और सांसद भी रहे शामिल

• LAST UPDATED : August 11, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Independence Day 2023: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी धुमधाम से शुरू हो गया है। दिल्ली के कई जगहों पर पुलिसकर्मी तेनात है। दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशनों पर बहुत लंबी लाइन देखने को मिल रही है। इसी बीच दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस 2023 समारोह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दे कि आज केंद्रीय मंत्री और सांसद आज तिरंगा यात्रा में शामिल हुए है।

केंद्रीय मंत्री भी हुए रैली में शामिल

ये तिरंगा यात्रा प्रगति मैदान के रास्ते से निकाली गई थी। इस यात्रा को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। इस बाइक रैली का मुख्य वजह है ‘हर घर तिरंगा’। संस्कृति मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव 13 से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाए जाने की योजना बनाई थी। बता दे कि इस रैली में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर और शोभा करंदलाजे भी शामिल हुए।

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी धुमधाम से चल रही है। पुलिस ने ट्विटर पर कहा, ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर राजघाट, आईटीओ, लाल किले के आसपास के इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू कर दी गयी है। इन इलाकों में लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं है।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

इसे भी पढ़े:Delhi School Attendence: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब स्कूली परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन 75 फीसदी उपस्थिति होगी जरूरी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox