होम / Independence Day 2023 Wagah Border: स्वतंत्रता दिवस वाघा बॉर्डर सेरेमनी में हो सकते है शामिल, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन टिकट कैसे करें बुक

Independence Day 2023 Wagah Border: स्वतंत्रता दिवस वाघा बॉर्डर सेरेमनी में हो सकते है शामिल, जानें टाइमिंग और ऑनलाइन टिकट कैसे करें बुक

• LAST UPDATED : August 11, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Independence Day 2023 Wagah Border: इस 15 अगस्त आप वाघा बॉर्डर पर यही बीटिंग रिट्रीट देखने जा सकते हैं। इस कार्यक्रम के दौरान भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच कोरियोग्राफ की परेड होती है। इसे देखना देशभक्ति की भावना से आपको भर देगा और आप महसूस करेंगे कि भारत और पाकिस्तान का रिश्ता अलग होते हुए भी, कितना खास है। वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट परफॉर्मेंस देते हैं। ये बीटिंग रिट्रीट देखना बड़ा मनोरंजक होता है है। वाघा बॉर्डर का नाम सुनते ही हम सभी के दिमाग में भारत और पाकिस्तान का अटारी बॉर्डर याद आ जाता है।

वाघा बॉर्डर की परेड कितने बजे शुरू होती है

अगर आपको यहां जाना है तो लगभग 1 घंटे पहले यहां पहुंचने की कोशिश करें। यहां जाकर आप सूर्यास्त से ठीक पहले 2 घंटे के लिए आयोजित फ्लैग मार्चिंग समारोह देख सकते हैं। वाघा बॉर्डर की परेड रिट्रीट समारोह हर दिन शाम 4 बजे होती है। ये 60 मिनट से लेकर 120 मिनट तक का हो सकता है यानी कि लगभग 2 घंटे का। यहां जाने के लिए आपको पंजाब के अमृतसर जाना होगा। अमृतसर जाने के लिए आपको कई सुविधाएं मिल जाएंगी। आप अपने शहर से बस और ट्रेन द्वारा यहां आराम से पहुंच सकते हैं।

वाघा बॉर्डर परेड के लिए ऑनलाइन टिकट करें बुक

वाघा बॉर्डर परेड देखने के लिए जेसीपी अटारी आने वाले लोगों के लिए वेबसाइट attari.bsf.gov.in पर आप बुकिंग कर सकते हैं। इसके जरिए आप स्टेडियम के मैदान में अपनी सीटें बुक कर सकते हैं।

इस स्वतंत्रता दिवस वाघा बॉर्डर सेरेमनी में हों शामिल

वाघा पाकिस्तान में लाहौर के रास्ते में एक गांव है। वाघा सीमा का इतिहास उस समय का है जब 1947 में ब्रिटिश शासकों ने भारतीय छोड़ा और देश भारत और मुस्लिम में विभाजित हो गया। पाकिस्तान के साथ वाघा सीमा भारत में अमृतसर से लगभग 30 किमी दूर अटारी गांव के पास है। यह शो देशभक्त और उत्साही भारतीयों से खचाखच भरा हुआ होता है। कार्यक्रम समाप्त होने पर सभी सैनिकों की जय-जयकार करते हैं और राष्ट्रगान गाते हैं। अब भारत और पाकिस्तान के बीच वाघा बॉर्डर पर आज एक सेना की चौकी है। दोनों देशों के बीच संबंध पूरे समय तनावपूर्ण रहे हैं। लेकिन सेना द्वारा हर दिन यहां बीटिंग रिट्रीट 1959 से होती आ रही है।

इसे भी पढ़े:Murder Case: दिल्ली में एक 30 वर्षीय महिला को अपनी बहन के चेहरे पर गोली मारने के आरोप में किया गिरफ्तार, जानिए क्या है..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox