होम / Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली में आतिशी के जगह कैलाश गहलोत फहराएंगे झंडा, LG ने दी मंजूरी

Independence Day 2024: 15 अगस्त को दिल्ली में आतिशी के जगह कैलाश गहलोत फहराएंगे झंडा, LG ने दी मंजूरी

• LAST UPDATED : August 13, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के मंत्री कैलाश गहलोत झंडा फहराएंगे। दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने उन्हें इसके लिए नामित किया है। इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी का नाम तय किया था। लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे रोक दिया। राज्य स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस और गृह विभाग के पास है। इसलिए उपराज्यपाल ने दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत को झंडा फहराने की अनुमति दे दी।

कैलाश गहलोत झंडा फहराएंगे

सामान्य प्रशासन विभाग ने कहा कि जेल में बंद सीएम दिल्ली के मंत्री को झंडा फहराने के लिए अधिकृत नहीं कर सकते। मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को विभाग को निर्देश दिया था कि मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार आतिशी के लिए तिरंगा फहराने की व्यवस्था की जाए। सामान्य प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने को लेकर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा।

ये भी पढ़े: Independence Day 2024: 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बैन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने LG को लिखा पत्र

आतिशी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधा

आतिशी ने उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि हम 15 अगस्त को देश की आजादी का जश्न मनाने और आम लोगों की आवाज को बुलंद करने के लिए तिरंगा झंडा फहराते हैं। 1947 से पहले देश पर अंग्रेजों का राज था और वो अपनी मर्जी के मुताबिक यहां राज करते थे। आज जब दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने के अधिकार से रोका जा रहा है तो ऐसा लग रहा है कि दिल्ली में कोई नया वायसराय आ गया है। आतिशी ने आगे कहा, LG दिल्ली की चुनी हुई सरकार को झंडा फहराने से रोक रहे हैं। इससे बड़ी तानाशाही और कुछ नहीं हो सकती है? अब देखते है कि बीजेपी लोकतंत्र के साथ है या तानाशाही के साथ खड़ी हुई है।

ये भी पढ़े: Independence Day 2024: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर आतिशी नहीं फहरा पाएंगी झंडा, CM केजरीवाल की मांग हुई खारिज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox