Monday, July 8, 2024
HomeDelhiIndependence Day: केजरीवाल ने कहा- भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएं,...

Independence Day:

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दिल्ली में स्थित त्यागराज स्टेडियम में आजादी की 75वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर ‘हर हाथ तिरंगा’ समारोह का आयोजन किया। देशभक्ति से भरे इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 500 तिरंगे फहराए गए हैं, अब दिल्ली तिरंगामय हो गई है।

सीएम ने अपील करते हुए कहा-

सीएम ने 130 करोड़ देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, मिलकर प्रण लें कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाएंगे। 75 साल पहले जब भारत एकत्रित हुआ तो अंग्रेजों को देश से बाहर निकाल कर फेंक दिया। एक बार फिर हम इकट्ठे हो जाएं तो भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनने से कोई नहीं रोक सकता।

सफाई का दिया संदेश

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सफाई का संदेश देते हुए कहा कि यह भी प्रण लें कि अपनी ओर से देश को गंदा नहीं करेंगे और राह चलते समय कूड़े को सड़क पर नहीं फेंकेंगे। नंबर वन देश बनाने के लिए छोटी सी शुरुआत करनी होगी।

शहीदों को करने का वक्त- सीएम

सीएम ने कहा कि यह वक्त उन सभी शहीदों को स्मरण करने का है, जिनकी शहादत और संघर्ष से आजादी मिली। यह समय है उनके सपनों को याद करने का, कि वो कैसा भारत चाहते थे। बाबा साहब डॉ. आंबेडकर ने हमें दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया। शहीद भगत सिंह से हमें सर्वोच्च बलिदान की प्रेरणा मिलती है।

भारत के लोग दुनिया में सबसे बुद्धिमान- सीएम

सीएम केजरीवाल ने कहा कि एक प्रश्न मन में आता है कि 75 साल में हमने काफी तरक्की और प्रगति की, लेकिन इन 75 सालों में कई देश भारत से आगे निकल गए हैं। भारत से 15 साल बाद सिंगापुर आजाद हुआ लेकिन आज हमसे आगे है। जापान दूसरे विश्व युद्ध में तबाह हो गया था। लेकिन हमसे आगे निकल गया। सीएम ने कहा कि भारत पीछे क्यों रह गया? हमारे में कोई कमी थोड़ी है। भारत के लोग दुनिया में सबसे ज्यादा बुद्धिमान, मेहनती और अच्छे हैं। फिर हम पीछे क्यों रह गए हैं।

500 जगहों पर लहरा रहा तिरंगा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रोजमर्रा की जिंदगी में हम देश को भूल जाते हैं। पर दिल्ली आपको भूलने नहीं देगी। घर से निकलते वक्त आपको हर जगह तिरंगा दिखाई देगा। पूरी शान से 500 जगहों पर तिरंगा लहरा रहा है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कहा- ये अवसर गांधी, बोस, आंबेडकर और सावरकर को याद करने है

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular