Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiIndia Expo Mart: इंडिया वाटर वीक हुआ शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने...

India Expo Mart: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे 7वें इंडिया वाटर वीक का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पहुंची। इंडिया वाटर वीक के इस संस्करण में दुनियाभर से 2 हजार से ज्यादा लोग जल संरक्षण और नदियों में कम होते पानी जैसे विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।

सीएम योगी भी कार्यक्रम शामिल

इंडिया वाटर वीक 5 नवंबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में कई देशों के कृषि मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। उत्रर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी भी कार्यक्रम में पहुंचे हैं।

जल है तो जीवन है- सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, जल है तो जीवन है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में जल संसाधन मौजूद है। 60 से अधिक नदियों को पुनर्जीवित किया गया है। ये कार्य कानपुर में नमामि गंगा परियोजना के तहत हुआ।

कानपुर में गंगा को 2 नालों से मिली मुक्ति

सीएम योगी ने बताया कि कानपुर में गंगा को दो नालों के प्रदूषण से आजादी मिली है। पहले गंगा में सीवर का पानी गिरता था। सीसामऊ और जाजमऊ के सीवर को डायवर्ट कर दिया गया। यूपी के बड़े भूभाग को हिमालय की नदियां कवर करती हैं।

ये भी पढ़ें: सुकेश चंद्रशेखर ने LG को लिखा पत्र, AAP मंत्री सत्येंद्र जैन की बढ़ाई मुश्किलें

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular