Friday, July 5, 2024
HomeDelhiIndia News Manch 2023 Day-1: इंडिया न्यूज मंच के पहले दिन कई...

इंडिया न्यूज मंच के पहले दिन कई राजनीतिक हस्तियां हुईं शामिल, सभी ने खुलकर रखे अपने विचार

India News Manch 2023 Day-1: केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों से लेकर राज्य के कैबिनेट मंत्रियों, संसद सदस्यों, मुख्यमंत्रियों, पार्टी अध्यक्षों, महासचिवों और अन्य देश की शीर्ष राजनीतिक हस्तियों ‘इंडिया न्यूज मंच’ पर अपनी बात रखी। यह कार्यक्रम तीन दिनों के लिए आयोजित किया गया है। आज (13 दिसंबर) इस कार्यक्रम का पहला दिन रहा।

कार्यक्रम का पहला दिन रहा बेहद सफल

आज के इस मेगा कॉन्क्लेव में एक मंच पर भारत के सबसे बड़े राजनीतिक नेताओं और आवाजों की उपस्थिति देखी गई। आज के इस कार्यक्रम की शुरुआत में आप सांसद राघव चड्ढा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नया CEC कानून को सुप्रीम कोर्ट का अपमान बताया। इनके बाद कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार कार्यक्रम ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई पर जोड़ डाला है। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव पहुंचे। इनके अलावा सेफोलॉजिस्ट संजय कुमार, यशवंत देशमुख और पवन वर्मा पुहंचें। इनके बाद कार्यक्रम में आचार्य प्रमोद कृष्णम पहुंचे।

राजनीतिक हस्तियों का लगा जमावड़ा

इनके बाद कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी पहुंचे। उन्होंने कर्नाटक में मोदी फैक्टर ना काम करने पर सवाल किया। इनके बाद BJP सांसद और एक्टर रवि किशन और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी पहुचें। उन्होंने भी लोकसभा 2024 को लेकर बात की। साथ ही मनोज तिवारी बिहार को लेकर भी बात किया है। उनके बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू पहुंचे। उन्होंने विज्ञान और भारत को लेकर सरकार की नीतियों को साझा किया है। इस कार्यक्रम में निरहुआ (दिनेश लाल यादव) ने भी हिस्सा लिया। इनके अलावा बिप्लब कुमार, नॉवेलिस्ट तस्नीम खान, साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार, नेता-अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के चर्चे के बाद मंच उस्ताद अमीन साबरी एंड ब्रदर्स ने समा बांधा।

ALSO READ : संसद की विजिटर गैलरी में प्रवेश पर रोक, सुरक्षा में सेंधमारी के बाद स्पीकर का निर्णय

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular