Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiIndia News Manch 2023 highlights : इंडिया न्यूज के मंच पर पूरे...

India News Manch 2023 highlights : इंडिया न्यूज के मंच पर पूरे दिन क्या -क्या हुआ, देखें यहां 

India News (इंडिया न्यूज), India News Manch 2023: इस साल भी इंडिया न्यूज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2023 तक दिल्ली के एमडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। देश के प्रमुख राजनेता जैसे अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू तथा लेखकों और मनोरंजन की दुनिया के कई प्रसिद्ध चेहरे भी भाग ले रहे हैं। मंच 2023 की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

7:20 PM, 13 DEC 2023

यहाँ चुनाव लड़ेंगे राजभर

इसके साथ ही जब ओम प्रकाश राजभर से उनके लोकसभी सीट के बारे में पूछा गया तो, उन्होने कहा कि, बिहार और यूपी दोनों जगहों से चुनाव लड़ेगे। इसके साथ ही उन्होने बिहार में अपनी मजबूत सीटों का जिक्र करते हुए कहा कि, छपरा, सिवान, गोपालगंज, बेतिया, आरा, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, नवादा, कटिहार, मध्य पूरा इत्यादी इन जगहों पर एक महिने में कम से कम आठ सभा कर रहे है।

7:02 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: पीएम मोदी को हराने का झगड़ा

लोकसभा चुनाव के सिट को लेकर किए किए सवाल पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि, ये सीट का मामला नहीं है। अगले लोकसभा में पीएम मोदी को हराने का झगड़ा है।

6:55 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: बदल गया उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज के मंच पर अब अभिनेत्री और लोकसभा सांसद हेमा मालिनी का आगमन हुआ जिसके साथ ही उन्होने देश में राम मंदिर और मथूर को लेकर बातें कही। जानकारी के लिए बता दें कि, हेमा मालिनी ने कहा कि, सीएम योगी ने पूरे यूपी को बदल कर रख दिया है। अब यूपी पहले जैसा नहीं है।

6:28 PM, 13 DEC 2023

दिशा से भटक गई है कांग्रेस

प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि, मै ये कहते हुए माफी मांगता हूं कि, कांग्रेस अब अपने दिशा से भटक चुकी है। आप बताएं कि, लोग अब इंडिया गठबंधन को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे है। जिसका कारण साफ है कि, आप इन दिनों के चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन देख ले। राजस्थान एमपी और छत्तीसगढ़ लोग अब गंभीरता से नहीं ले रही है।

6:00PM, 13 DEC 2023

संसद में कूदने वाले आरोपियों को पकड़ने वाले मलूक नागर ने कहा ‘ मेरी सीट के पीछे आरोपी आये थे। मैंने आरोपियों को कुछ बड़ा करने से पहले ही रोक दिया,उसके बाद उनकी जमकर पिटाई की।’

5:45PM, 13 DEC 2023

मीनाक्षी लेखी ने दिल्ली में बीजेपी की स्थिति पर कहा

लेखी ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के मजबूत पकड़ होने के बावजूद दिल्ली की जनता के बीच जगह ना बना पाने के पीछे का तीन कारण बताया। जिसमें उन्होंने कहा कि पहली रीजन वोटर लिस्ट, वहीं दूसरी वजह छूठें वादे हैं। तीसरा कारण प्रचार है। जिसे करने में काफी खर्चे किए जाते हैं। उसके लिए हमारी पार्टी के पास पैसे नहीं हैं।

5:32PM, 13 DEC 2023

मंच पर बोले तेजस्वी सूर्या

मैं कभी नहीं सोचा था कि युवा मोर्चा में आऊंगा, सभी राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहा।

5:20PM, 13 DEC 2023

370 पर बोले वीके सिंह

370 हटाकर मोदी जी ने रिस्क लिया। विपक्ष को भी इसपर सहमत होना चाहिए।

5:15PM, 13 DEC 2023

उत्तरकाशी पर हमने कैलकुलेटेड रिस्क लिया; जनरल वीके सिंह

5:09PM, 13 DEC 2023

उत्तरकाशी से कैसे निकलने मजदूर ,जनरल वीके सिंह ने बताया 

2014 से मोदी जी अपनी सार्री गांरंटी पर सटीक रहे। देश -विदेश ने उनकी गारंटी का लोहा माना। यूक्रेन से छात्रों को लाना हो या, उत्तरकाशी से मजदूरों को निकलना ये है मोदी की गारंटी।

5 :06  PM, 13 DEC 2023
मजदूरों को हमपे भरोषा था ; वीके सिंह

4:53 PM, 13 DEC 2023

मंच पर उस्ताद अमीन साबरी एंड ब्रदर्स ने अपने सुरों से बांधा समां

4:40 PM, 13 DEC 2023

सनातन विवाद पर बोले संजय निरुपम

कांग्रेस गाँधी जी की पार्टी है, हम सर्व धर्म सद्भाव में विश्वास करते हैं।

4:35 PM, 13 DEC 2023

बीजेपी की योजनाएं खोखली ; संजय निरुपम

संजय निरुपम ने कहा कि भाजपा सरकार में सिलेंडर है तो लेकिन उसमें गैस नहीं है। नल तो है उसमें जल नहीं है। बेरोजगारी तो है मगर नौकरी नहीं है।

4:33 PM, 13 DEC 2023

अमृतकाल में देश पर बढ़ा कर्ज ; संजय निरुपम

4:31 PM, 13 DEC 2023

महंगाई और बेरोजगारी से भी ज्यादा बड़ा है एवीएम का मुद्दा

4:29 PM, 13 DEC 2023

पांच राज्यों के नतीजों से थोड़ी खुशी, थोड़ा गम ; कांग्रेस नेता संजय निरुपम

एगिजत पोल हमारे पक्ष में थे, नतीजा हमारे पकक्ष में नहीं रहा। जिसको लेकर थोड़ी निराशा है। हालाँकि, इस चुनाव में हमारा वोट प्रतिशत बीजेपी से ज्यादा रहा।

4:23 PM, 13 DEC 2023

2047 से पहले विकसित पूरी तरह से विकसित बनेगा भारत 

खेल मंंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी के कार्य को लेकर कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो पूरा किया। अनुच्छेद 370, तीन तालाक से राम मंदिर तक सारे वादे पूरे किए। इसके साथ ही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि, 2047 तक विकसित देश बनेगा भारत।

4:21 PM, 13 DEC 2023

अगले पांच साल में भारत की अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर लाने का लक्ष्य, अनुराग ठाकुर

4:18PM, 13 DEC 2023

आप को बताया करप्शन वाली पार्टी

बता दें, आप पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा, जो ईमानदारी की बात करते थे उनके सारे नेता जेल में है। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल से राहुल अच्छे इंसान है।

4:15PM, 13 DEC 2023

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव में विधानसभा में मिली सीटों से दोगुनी सीटें जीतेंगे

4:10 PM, 13 DEC 2023

कांग्रेस एक के बाद एक घोटाले करती गई, इन घोटालों पर मनमोहन सिंह ने कोई कदम नहीं उठाया

4:05PM, 13 DEC 2023

जिसमें प्रतिभा उसे PM नहीं बनती कांग्रेस; अनुराग ठाकुर

4:00PM, 13 DEC 2023

मुझे राजनीति में आने पर है गर्व

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा मुझे राजनीति में आने पर नाज है। इसके साथ ही सिन्हा ने आगे कहा कि, रिल्लस लाइफ और रियल लाइफ में बहुत फर्क होता है।

3:58 PM, 13 DEC 2023

मैं कभी CBI -ED की रडार पर नहीं आया ; शत्रुघ्न सिन्हा

3:56 PM, 13 DEC 2023

राजनीती में आना मेरे लिए गर्व की बात ; शत्रुघ्न सिन्हा

3:33 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: जो गाली सुनना पसंद नहीं, वो समाज में प्रचलित 

हमारा मीडिया या एंटरटेनमेंट जगत है वो क्या दिखाता है या हम क्या देखना चाहते हैं कैसे देख रहे हैं वह भी मायना रखता है। जो गाली लोग पसंद नहीं करते वही समाज में प्रचलित है। पुरुष जहां अपने आप को सेक्चुअली सर्टिफाइड करें तो सही वहीं अगर कोई महिला करे तो गलत ये कहाँ का न्याय है। मीडिया समाज का आईना  है करेंट सवाल लेकर आता है- वायलेंस पर बोलीं साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार

3:29 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: Animal फिल्म को लेकर नॉवेलिस्ट तस्नीम खान ने कही यह बात  

हिंंसा जैसे आपके सामने आएगी उससे लोग इंप्रेस होते हैं उसका असर होता है तो यह गलत है।   महिलाओं के प्रति एक नरेटिव सेट किया जा रहा है।

3:21 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: ‘समाज करें विरोध’

सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति महिलाओं के प्रति अगर नकारात्मक बाते करता है तो महिलाओं की भी गलती है जो इसके खिलाफ आवाज नहीं उठाती हैं। उन्हें वोट के माध्यम से जवाब देना चाहिए। बलास्कार शब्द मुझे पसंद नहीं। बच्चीयों का, बड़े उम्र की महिलाओं का जिनके साथ ऐसा कुछ होता है उनके साथ समाज नाइंसाफी करता है। समाज को सेंसटाईज करने की जरुरत है। समाज को इस पर अपनी सोच पर विचार करनी होगी। युवा लड़कियां हैं वह इस तरह के मामलों को कैसे देखती है उन्हें इस पर सोचनो होगा–साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार

3:18PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: महिलाओं के प्रति नेताओं के बयान अफसोसजनक’

सीता जब मर्यादा लांघती है तो हरण तो होगा ही। नेता के ऐसे बयान हमें अफसोस महसूस करवाता है- -साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार

3:16 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: ‘ बराबरी मिले ’

हमें 33 प्रतिशत ही नहीं हमें जॉब में, हर चीज में बराबरी चाहिए। सशक्तिकरण में  हम कहीं ना कहीं हम पीछे हो रहे हैं-साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार

3:14 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: ‘लड़कों को इस बारे में बताएं’

साहित्यकार डॉ. कौशल पंवार ने आज कल लड़कियों के प्रति अपराध पर कहा कि बेटो को समझना होगा कि कौन -कौन कानून हैं जिससे अगर वो कुछ गलत करते हैं तो उन्हें सजा मिल सकती है।

3:10 PM, 13 DEC 2023

India News Manch 2023 Live: ”जंजीरों से प्यार को करना होगा खत्म”

नॉवेलिस्ट तस्नीम खान ने आजादी पर बात करते हुए कहा कि उन्हें जंजीरों से प्यार हो जाए वो कभी आजादी नहीं चाहेंगे।

2:13 PM, 13 DEC 2023

भाजपा आखिरी पंक्ति में बैठे व्यक्ति को नेता बनाती है

बीजेपी सबको मौका देती है. यही कारण है कि हमारी पार्टी अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी नेता बनाती है। भाजपा देशहित में काम करती है। आज भी हमारी पार्टी अधिकांश संगठनात्मक कार्य कर रही है। जिन लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिला, हम उनके गांव तक पहुंचे और उन्हें लाभ पहुंचाया।

2:04 PM, 13 DEC 2023

मनोहर लाल खट्टर की सराहना”

एमएसपी लागू करना, अभिभावकों को पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के लिए भी पैसा जमा करना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है, हमारी सरकार ने एक नए युग की शुरुआत की है।

1:56 PM, 13 DEC 2023

”विपक्षी EVM का रोना रोते रह जाएंगे”

विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए कहा कि नतीजों के बाद विपक्ष रो रहे थे विपक्षी EVM का रोना रोते रह जाएंगे इस पर गाना गा कर विपक्ष पर हमला साधा

1: 43 PM, 13 DEC 2023

ट्रेन में जहां चप्पलें रखी जाती हैं वहां बैठने वाला शख्स आज सांसद है.

उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा कि यही लोकतंत्र की खूबसूरती है कि जो आप नहीं सोचते वो भी हो जाता है. जो व्यक्ति ट्रेन में चप्पल रखने की जगह पर बैठता था वह आज सांसद बनकर आपके सामने बैठा है।

1:43 PM, 13 DEC 2024

साल 2024 में पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का भविष्य

अगले साल पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी के भविष्य के सवाल पर किरण कहते हैं कि मैं जिम्मेदारी से कहती हूं कि अगले साल भी बीजेपी यहां अच्छा काम करेगी.

1:43 PM, 13 DEC 2023

पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी का साल 2024 में भविष्य

किरण अगले साल पूर्वोत्तर भारत में बीजेपी की भविष्य के सवाल पर कहते हैं कि ये में जिम्मेदारी के साथ कहता हूं कि अगले साल भी भाजपा यहां अच्छा काम करेगी।

1:39 PM, 13 DEC 2023

”Article 370 हटाना हम सबका सपना”

अनुच्छेद 370 हटाने पर किरण कहते हैं कि यह हम सभी का सपना था। वहां पहले तनाव का माहौल रहता था, भारत सरकार की कोई भी स्कीम जनता तक नहीं पहुंच पाती थी। कुछ लोग जनता के हक को खा रहे थे। अब माहौल बदल रहा है। लोग अब अच्छे माहौल में जी रहे हैं। यह देश के लिए बड़ी बात है। मैं मोदी जी को सैल्यूट करता हूं।

1: 38 PM, 13 DEC 2023

क्या अगले साल भ्रष्टाचार बनेगा मुद्दा?

आए दिन अखबार में पढ़ता रहता था या टीवी पर देखता रहता था कि कोई नेता या मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है, जब हम विपक्ष में थे तो ऐसी खबरें आती रहती थीं – किरण रिजिजू

1: 31 PM, 13 DEC 2023

”विज्ञान का बड़ा योगदान”

विकास बिना विज्ञान के संभव नहीं है। हम कई तरह की चीजों का पता लगाते हैं। दूर से आपको पता नहीं चलेगा। लेकिन एक बार अगर आपकी पृथ्वी के बारे जानने की इच्छा बढ़ गई तो आप दिन भर इसमें लगा रहेंगे।

1:26 PM, 13 DEC 2023

”बिहार के मुख्यमंत्री बीमार हैं”

बिहार में जातीय जनगणना पर कहते हैं कि केवल जाती का सर्वे करने से नहीं होगा। काम भी करना होगा। हिंदुओं में 50 लाख जाती है मुस्लिमों में भी है लेकिन किसी की हिम्मत है। नीतीश कुमार बीमार है उन्हें इलाज की जरूरत है। क्योंकि उनकी ना बोला ठीक है ना काम  ना विचार।

1:23 PM, 13 DEC 2023

मोदी का मन साफ है

मनोज कहते हैं कि मैं मोदी जी की बातें ध्यान से सुनता हूं. ऐसे नेता हैं, उन्होंने कहा कि चार जातियां ज्ञात हैं: स्त्री जाति, गरीब जाति आदि. उन्हें सभी के कल्याण के बारे में सोचते रहना चाहिए. क्योंकि मैं जानता हूं कि वह ऐसे ही कुछ नहीं कह रहे हैं. वह जनता के हित के बारे में सोचकर बोल रहे हैं.

1:18 PM, 13 DEC 2023

मोदी पर भरोसा रखें

मनोज तिवारी पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहते हैं कि पीएम मोदी ने एक बार लाल किले से कहा था कि कई लोगों को गरीबों के लिए सब्सिडी छोड़ देनी चाहिए. जब यह कहा गया कि शादी अपने देश में ही करनी चाहिए तो लाखों लोग देश में ही शादी करने लगे। यह मोदी पर भरोसा नहीं तो क्या है?

1: 13 PM, 13 DEC 2023

मंच पर अभिनेता और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी

मंच पर अपने विचार रखते अभिनेता और बीजीपी सांसद मनोज तिवारी, उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार है. पार्टी में काम बदलते रहते हैं. शिवराज सिंह को नहीं हटाया गया-मनोज तिवारी

1:07 PM, 13 DEC 2023

”अगले साल भरभरा कर वोट मिली”

अगले साल आप किसके नाम पर वोट लेंगे मोदी के नाम पर राम के नाम पर इस सवाल के नाम पर रवि कहते हैं कि मोदी मैजिक के साथ।

1:03 PM, 13 DEC 2023

हिंदी भाषा की तरह भोजपुरी भाषा को भी संविधान में शामिल किया जाना चाहिए. विदेशों में भी भोजपुरी भाषा को लोग सुनते हैं- रवि किशन

12: 56 PM, 13 DEC 2023

कांग्रेसी की जिंगदी खंड- खंड बा- अब कौन बात के घमंड बा

योगी और अपनी शानदार कैमेस्ट्री पर बात करते हुए कहते हैं कि मैं उनसे भोजपूरी में बात करता हूं। इसी के साथ वह कहते हैं कि कांग्रेसी की जिंगदी खंड खंड बा- अब कौन बात के घमंड बा। मै जमीन से जुड़ा हूं। जब मुझे जरुरत थी तब मेरी मदद किसी ने नहीं कि लेकिन मैं नहीं चाहता ऐसा किसी के साथ ही। और कई रवि किशन तैयार करना चाहता हूं इसलिए यूपी में फिल्म सिटी तैयार करवा रहा हूं।

12: 53 PM, 13 DEC 2023

”2024 चुनाव में किसकी सरकार”

अगले साल के चुनाव की भविष्यवाणी पर रवि कहते हैं कि हमारी पार्टी ही जीतेगी।

12: 51, 13 DEC 2023

मोदी की गारंटी

पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन ने इसे मोदी मैजिक बताया. साथ ही कहा कि कहीं आकाश में, कहीं पाताल में, हर जगह मोदी का जादू है.

12: 49PM, 13 DEC 2023

बीजेपी सांसद और अभिनेता रवि किशन मंच पर पहुंच गए हैं. लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया.

12:40 PM, 13 DEC 2023

बीजेपी को इंडिया अलायंस से डर लगता है

बीजेपी को इंडिया अलायंस से डर लगता है. वे हमारी एकता से इतने भयभीत हैं कि वे इंडिया अलायंस को इंडी अलायंस कहते हैं।

12:38 PM, 13 DEC 2023

मोदी फैक्टर पर क्या बोले इमरान

इमरान ने कहा कि हम मानते हैं कि पार्टी से गलती हुई है। अगर यही बात है तो कर्नाटक में मोदी फैक्टर क्यों काम नहीं आया।

12: 31 PM, 13 DEC 2023

‘किस मैकेनिज्म से जीती बीजेपी’

हम भी यह समझना चाहते है कि सरकार किन मुद्दों पर ये जीत मिली। क्योंकि अगर महंगाई जैसे मुद्दों की बात करें तो वह तो अभी भी चरम पर है- इमरान

12:30 PM, 13 DEC 2023

बिलकिस बानो केस का जिक्र

इमरान ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ बीजेपी महिला सशक्तिकरण का नारा लगाती है तो दूसरी तरफ गुजरात में बिलकिस बानो के साथ जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को माला पहनाई जाती है.

12:27 PM, 13 DEC 2023

लाड़ली बहाना योजना शिवराज से लिपटकर रो रही

सबका साथ सबका विकास के सवाल पर इमरान ने सरकार को घेरा और पूछा कि मध्य प्रदेश में शिवराज का विकास कहां हुआ. लाड़ली बहाना योजना शिवराज से लिपटकर रो रही।

12:25 PM, 13 DEC 2023

 चुनाव नतीजों से निराश हूं

इस साल हुए विधानसभा चुनाव में हार पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि कांग्रेस को ज्यादा आत्मविश्वास खोने की जरूरत नहीं है. भले ही यह 2024 के लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल था, लेकिन कांग्रेस ने इसमें अच्छा प्रदर्शन किया.

12:24 PM, 13 DEC 2023

मंच पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी

इंडिया न्यूज के राजनीतिक मंच पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी विपक्ष के अगले साल होने वाले चुनाव पर चर्चा कर रहे हैं.

12: 16 PM, 13 DEC 2023

बीजेपी आपको खुले दिल से बुला रही है

इस सवाल के जवाब में उन्होंने हंसते हुए कहा कि घर तो घर ही होता है

12: 10 PM, 13 DEC 2023

2024 में आप विपक्ष को कहां देखते हैं?

इस सवाल के जवाब में आचार्य ने कहा कि प्रत्यक्ष प्रमाण की कोई जरूरत नहीं है.

12: 01 PM, 13 DEC 2023

“किसी को देश के प्रधानमंत्री से नफरत नहीं करनी चाहिए।”

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री से किसी को नफरत नहीं करनी चाहिए.

11: 56 AM, 13 DEC 2023

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने स्टालिन के बेटे के बारे में क्या कहा

विपक्षी गठबंधन के सवाल पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- स्टालिन के बेटे ने कहा था कि सनातन को डेंगू है, मलेरिया है. उन्होंने कहा कि डी.एम.के पार्टी की जो प्रतिक्रिया गूमूत्र वाले बयान पर आई थी, वही कार्रवाई उदयनिधि के बयान पर आई होती तो सब कुछ ठीक होता.

11:51 AM, 13 DEC 2023

इंडिया न्यूज के मंच पर पहुंचे कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

उन्होंने सनातन के अभिशाप वाले ट्वीट को लेकर कहा- सनातन अंत है. सनातन तो बीजेपी से कई साल पहले था.

11:26 AM, 13 DEC 2023

अँधेरे में कौन कूदे यशवंत देशमुख

बीजेपी के अलावा अन्य विकल्पों के सवाल पर यशवंत देशमुख ने कहा कि जनता पर दबाव बनाना अनुचित है. यह भी कहा गया कि दूसरे विकल्प की तलाश का मतलब अंधेरे में कूदना है.

11: 25 AM, 13 DEC 2023

लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी- पवन वर्मा

2024 के चुनाव पर बात करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना जरूरी है. आगे कहा गया है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो अगले साल होने वाले चुनाव के नतीजे भी ऐसे ही होंगे.

11:18 AM, 13 DEC 2023

परिवारवाद समस्या – पवन वर्मा

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पवन कहते हैं कि उनका राजनीति में रहना कोई समस्या नहीं है बल्कि परिवारवाद एक समस्या है.

11:16 AM, 13 DEC 2023

सबसे बड़े राजनीतिक मंच पर दिग्गज पवन वर्मा

इस विशेष मंच पर सेफोलॉजिस्ट पवन वर्मा को सुनें।

 

11: 06 AM, 13 DEC 2023

प्रत्येक नेता का मूल्यांकन इतिहास द्वारा किया जाएगा

राम माधव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हर नेता का एक इतिहास होता है. हर नेता के इतिहास का आकलन किया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)

11: 06 AM, 13 DEC 2023

हर प्रधानमंत्री की अपनी खासियत होती है- राम माधव

नेहरू का जिक्र आते ही राम माधव ने कहा कि हर प्रधानमंत्री की अपनी खासियत होती है और वैसे ही नेहरू की भी है.

11: 04 AM, 13 DEC 2023

धारा 370 अब इतिहास- राम माधव

धारा 370 पर सुप्रीम के फैसले पर राम माधव ने कहा कि यह अब इतिहास बन गया है.

11: 00 AM, 13 DEC 2023

दक्षिण भारत में बढ़ा बीजेपी का प्रभाव- राम माधव

दक्षिण भारत में बीजेपी की पकड़ पर राम माधव ने कहा कि यहां पार्टी का प्रभाव बढ़ रहा है. अगले साल होने वाले चुनाव पर राम माधव का कहना है कि 2019 से भी बड़ा जनादेश 2024 में मिलेगा.

10: 55 AM,  13 DEC 2023

राजनीति कोई बड़ा गणित नहीं- राम माधव

राजनीती के सवालों पर जवाब देते हुए माधव ने कहा कि राजनीति कोई बड़ा गणित नहीं है।

10: 51 AM, 13 DEC 2023

मंच पर आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राम माधव

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राम माधव सबसे बड़े राजनीतिक मंच पर अपने विचार रख रहे हैं.

10: 43 AM, 13 DEC 2023

इस मंच पर कर्नाटक  के डिप्टी CM डी०के० शिवकुमार ने कहा कि हमारी प्राथमिकता महंगाई कम करना है।

10:30 AM, 13 DEC 2023

कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी०के० शिवकुमार पहुंचे इंडिया न्यूज के मंच पर और कई  मुद्दों पर चर्चा कर रहें हैं.

10:20 AM, 13 DEC 2023

आप सांसद राघव चड्ढा ने धारा 370 पर बीजेपी को घेरा. आप नेता राघव चड्ढा ने नए सीईसी कानून को सुप्रीम कोर्ट का अपमान बताया है. नए सीईसी कानून पर बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि यह आडवाणी का अपमान है. राघव चड्ढा ने कहा कि हमारी पार्टी बीजेपी से मजबूती से लड़ेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India News (@indianews_live)


10: 10 AM, 13 DEC 2023

मंच पर राघव चड्डा ने कहा 3 राज्यों में जीतने पर BJP को बधाई.

10:05 AM,  13 DEC 2023

आप सांसद राघव चड्ढा मंच पर पहुंचे

9:00 AM, 13 DEC 2023

इंडिया न्यूज का शानदार राजनीतिक मंच पूरी तरह से तैयार है। कई दिग्गज इस मंच की सोभा बढ़ाने आ रहे है।

8: 45 AM, 13 DEC 2023

इंडिया न्यूज के इस मंच का आगाज बस कुछ ही देर में होने वाला है। जिसमे कई जाने माने चेहरे शामिल होंगे।

8: 30 AM, 13 DEC 2023

10:50 बजे SEPHOLOGIST PANEL होगा

SEPHOLOGIST PANEL मे संजय कुमार, सीएसडीएस, यशवंत देशमुख, पत्रकार, और जाने मानें चेहरे पवन कुमार आने वाले हैं।

8: 00 AM, 13 DEC 2023

10:30 बजे राम माधव आएंगे 

राम माधव (RAM MADHAV), एक भारतीय स्वाद निर्माता हैं। इसके साथ ही वह लेखक और पत्रकार भी रहे हैं। बता दे कि वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

7: 30 AM, 13 DEC 2023

आज 10 बजे आप (AAP) सांसद राघव चढ्ढा पहुंचेगे

इंडिया न्यूज के इस मंच पर आज (AAP) सांसद राघव चड्ढा से भी आज खास बातचीत होगी।

7: 00 AM, 13 DEC 2023

 9:30 बजे पहुंचेगे अनुराग ठाकुर

वर्तमान खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री (current Minister of Sports, Youth Affairs and Minister of Information and Broadcasting), अनुराग ठाकुर आज 9:30 बजे पहुंचेंगे।

वर्तमान खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (current Minister of Sports, Youth Affairs and Minister of Information and Broadcasting) आज सुबह 9:30 बजे आएंगे।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular