Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiIndia News Manch Day-3 highlights: इंडिया न्यूज के मंच पर तीसरे दिन...

India News Manch Day-3 highlights: इंडिया न्यूज के मंच पर तीसरे दिन क्या -क्या हुआ, देखें यहां

India News (इंडिया न्यूज), India News Manch 2023 Live Update: इस साल भी इंडिया न्यूज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2023 तक दिल्ली के एमडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है। बता दे कि इस मंच पर देश के कई बड़े दिग्गज शामिल रहे। इनके साथ ही देश के कई दिग्गज राजनेताओं अखिलेश यादव (यूपी के पूर्व सीएम),-केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम भाई जैसे कई बड़े चेहरों ने राजनीति का गणित को दर्शकों को समझाया। वहीं मनोरंजन जगत से अभिषेक चौबे (उड़ता पंजाब के निर्देशक), एक्टर मोहित रैना और बड़े- बड़े कवयित्रियों ने इस महफिल शामिल रहे। आज इस कार्यक्रम का आखिरी और तीसरा दिन है। मंच 2023 की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

1:50 PM, 15 DEC 2023

बिग बॉस’ में जाने की जताई इच्छा- रॉबिन

रॉबिन ने बिग बॉस में जाने की इच्छा जताई है. उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें अंकिता लोखंडे बहुत पसंद हैं.

1:45 PM, 15 DEC 2023

रॉबिन ने मोये-मोये मूवमेंट पर बात की

डेट पर गया, लड़की से किस मांगा, उसने मना कर दिया, वो मेरा मोये-मोये मूवमेंट था।

1:36 PM, 15 DEC 2023

लड़के झूठ बोलते हैं कि मैं सीरियल नहीं देखता

लड़के झूठ बोलते हैं कि मैं सीरियल नहीं देखता-रॉबिन

1:32 PM, 15 DEC 2023

बचपन से था एक्ट्रेस बनने का सपना- जागृति

अपने करियर के बारे में बात करते हुए जागृति कहती हैं कि मुझे बचपन से ही चुन्नी लेकर एक्टिंग करना पसंद था. पहले बहन को मनाया. परिवार के सदस्यों का सहयोग रहा।

1:30 PM, 15 DEC 2023

बहु बनने का था सपना-रॉबिन

मेरा सपना बहू बनने का था, लोग मेरी आलोचना करते थे।’ लेकिन आज जब लोग बोलते हैं गोपी बहु मुझे देख कर तो अच्छा लगता है-रॉबिन

12:54 PM, 15 DEC 2023

महिलाएं कई भूमिकाएं निभाती हैं?-प्रियंका

आम आदमी पार्टी महिलाओं के बारे में बहुत सोचती है. यह अच्छी बात है कि बीजेपी महिला आरक्षण कानून लेकर आई लेकिन इसमें कई खामियां भी हैं- प्रियंका

12:53 PM, 15 DEC 2023

निर्देशक को समाज के लिए फिल्में बनानी चाहिए

हर फिल्म मनोरंजन के लिए नहीं बनाई जाती,हम निर्देशक समाज में बदलाव लाने के लिए फिल्में बनाते हैं (ट्रांसजेंडर की समाज में दशा) – अभिषेक कपूर

12:50 PM, 15 DEC 2023

सुशांत सिंह राजपूत डायनेमिक थे – अभिषेक कपूर

सुशांत को कास्ट करने से पहले उनका काम नहीं देखा था. सुशांत काफी डायनेमिक थे. किसी बड़े एक्टर ने उनकी फिल्म करने से मना कर दिया था. फिर ऑडिशन हुआ और सुशांत सिंह राजपूत को फाइनल किया था.

12:48 PM, 15 DEC 2023

अभिषेक कपूर ने रवीना टंडन की बेटी राशा के बारे में बात की

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को लेकर अभिषेक कपूर ने कहा कि वह बच्ची है। लेकिन वह मेहनती है. गौरतलब है कि राशा उनकी आने वाली फिल्म में काम कर रही हैं.

12:45 PM, 15 DEC 2023

अभिनेता के रूप में करियर की शुरुआत-अभिषेक कपूर

6 से 7 फिल्में करने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं इसके लिए नहीं हूं।’ एकता ने मुझे एक सीरियल ऑफर किया. लेकिन मैं डर गया. अँधेरे में चला गया. फिर फिल्म के लिए लिखना शुरू किया. अपनी पहली फिल्म आर्यन करने के बाद मुझे बहुत खुशी हुई, हालांकि यह ज्यादा समय तक नहीं चली।

12:42 PM, 15 DEC 2023

अभिषेक कपूर ने एनिमल पर क्या कहा?

हमें बोलने की आजादी है. लेकिन जब सेंसर बोर्ड कट लगाता है तो बॉलीवुड चिल्लाता है कि हमारी आजादी पर हमला हो रहा है। समाज में ऐसे लोग भी हैं। यह सिर्फ एक फिल्म है। फिल्में समाज का दर्पण होती हैं।

12:38 PM, 15 DEC 2023

‘हर फिल्म की एक अलग दुनिया होती है’

मैं अक्सर कुछ नया करता रहता हूं. हर फिल्म के साथ कुछ नया करने की कोशिश रहती है. इसलिए आपको हमेशा दोबारा कड़ी मेहनत करनी पड़ती है – निर्देशक अभिषेक कपूर

12:28 PM, 15 DEC 2023

महिलाओं के खाते में भेजा गया पैसा-सुनीता

महिलाओं के खाते में सीधे पैसा जा रहा है तो वोट भी सीधे हमारे खाते में आ रहा है. विपक्ष ने अपनी गलती मान ली थी कि अगर हम ऊपर से 150 भेजते हैं तो 100 नीचे तक पहुंचते हैं – सुनीता

12:22 PM, 15 DEC 2023

हर गांव तक पहुंचें अधिकारी-सुनीता

अब अधिकारी खुद गांव तक जा रहे हैं, योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए।

12:17 PM, 15 DEC 2023

महिलाओं के लिए शौचालय जरूरी- लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल

महिला उत्थान की बात करते हुए सुनीता कहती हैं कि महिलाओं की बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं होती थीं. ये बात मोदी जी को समझ आ गयी. इसीलिए महिलाओं के लिए शौचालय बनाने की सुविधा प्रदान की गई। यह योजना महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है.

12:03 PM, 15 DEC 2023

AAP सरकार प्रदूषण कम करने में विफल-आदेश

प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई थी. केजरीवाल प्रदूषण रोकने में नाकाम रहे.

12:00 PM, 15 DEC 2023

दिल्ली में क्यों रुकता है बीजेपी का अश्वमेध घोड़ा?

इस प्रश्न के उत्तर पर आदेश कहते हैं कि अश्वमेध घोड़ा रुका नहीं है बल्कि मजबूती से चल रहा है।

11:59 AM, 15 DEC 2023

दिल्ली के प्रदूषण के लिए राज्य और केंद्र दोनों जिम्मेदार- लवली (कांग्रेस)

दिल्ली की हालत के लिए केंद्र भी जिम्मेदार है. दिल्ली के लोगों को समझना होगा कि वे अपने बच्चों के लिए किस तरह का माहौल बना रहे हैं। कांग्रेस से ज्यादा दिल्ली संघर्ष कर रही।

11:38 AM, 15 DEC 2023

कश्मीर में हालात बदल गए हैं

पहले जहां आतंकवादियों का बोलबाला था वहीं अब डल झील पर लोग राष्ट्रीय ध्वज लेकर घूमते नजर आते हैं. विकास की किरण हर व्यक्ति तक पहुंच रही है। कश्मीर किसी की जागीर नहीं है. धारा 370 का हटना उन लोगों के लिए दुःख की बात है जो इसे अपनी जागीर समझते थे- सुधांशु त्रिवेदी

11:37 AM, 15 DEC 2023

मुस्लिम समाज का उत्थान-सुधांशु त्रिवेदी

शिया हो, सुन्नी हो या हिंदू मुस्लिम, बीजेपी ने सभी को एक साथ लाने का काम किया है- सुधांशु त्रिवेदी

11:32 AM, 15 DEC 2023

हिन्दू धर्म विज्ञान पर आधारित है- सुधांशु त्रिवेदी

जैसे-जैसे विज्ञान प्रगति कर रहा है, अज्ञानता का पर्दा साफ होता जा रहा है। ज्ञानवापी मुद्दे पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

11:30 AM, 15 DEC 2023

हिन्दू धर्म की श्रेष्ठता टेक्नोलॉजी से और ऊपर आई – सुधांशु त्रिवेदी

जैसे-जैसे विज्ञान प्रगति कर रहा है, अज्ञानता का पर्दा साफ होता जा रहा है। ज्ञानवापी मुद्दे पर बोले सुधांशु त्रिवेदी

11:26 AM, 15 DEC 2023

5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था-आईएमएफ-सुधांशु त्रिवेदी

उन्होंने आईएमएफ का हवाला देते हुए कहा कि जो विपक्ष हमारे विकास कार्यों के दावों पर सवाल उठाता है, उसे पता होना चाहिए कि हम 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गए हैं. हमारे देश में केवल कुछ प्रतिशत लोग ही अत्यंत गरीब की श्रेणी में बचे हैं – सुधांशु त्रिवेदी

11:23 AM, 15 DEC 2023

राहुल गांधी की मां गलत हैं, दादी गलत हैं?’- सुधांशु त्रिवेदी

हमारे मोदीजी के लिए केवल चार जाती है महिला, गरीब. युवा और किसान।लेकिन जाति व्यवस्था का हाथ पकड़कर चलने वाली कांग्रेस को उनसे पूछना चाहिए कि क्या उनकी मां गलत थीं, दादी गलत थीं?- सुधांशु त्रिवेदी

11:18 AM, 15 DEC 2023

पूरा विपक्ष भाई-भतीजावाद पर चल रहा है- सुधांशु त्रिवेदी

चाहे लालू यादव हों या कांग्रेस, ये लोग किसी काबिल को आगे नहीं लाते, अपने ही परिवार के लोगों को सत्ता में बिठाते हैं- सुधांशु त्रिवेदी

11:17 AM, 15 DEC 2023

विपक्ष भारतीय राजनीति को नष्ट करना चाहता है’- सुधांशु त्रिवेदी

इंडिया न्यूज के मंच पर सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष राजनीति खत्म करना चाहता है.

11:13 AM, 15 DEC 2023

‘गांधी जी गाय की पूजा करते थे’- सुधांशु त्रिवेदी

गाय हमसे नहीं जानी जाती. गांधी जी गाय की पूजा करते थे- सुधांशु त्रिवेदी

11:00 AM, 15 DEC 2023

इंदिरा गांधी ने नेहरू जी के काम को जारी रखा

इंदिरा गांधी ने वही किया जो नेहरू जी कर रहे थे. उन्होंने वही किया जो उनके परिवार कर रहे थे। लेकिन हमारी पार्टी ऐसी नहीं है.

10:57 AM, 15 DEC 2023

असफल विपक्ष भारतीय गठबंधन का नया रूप-जय पांडा

उनकी हर योजना फेल हो रही है, इंडी अलायन्स उसी का एक रूप है।

10:55 AM, 15 DEC 2023

हर पीढ़ी को मौका देना गलत नहीं- जय पांडा

हमारी पार्टी हर पीढ़ी को मौका देती है. जो गलत नहीं है. मोदी जी हमेशा अडवाणी जी के पैर छूते हैं जो कांग्रेस में देखने को नहीं मिलता।

10:50 AM, 15 DEC 2023

‘भाजपा एकमात्र लोकतांत्रिक पार्टी है’

इस बार शिवराज सिंह चौहान को सीएम नहीं बनाने के सवाल पर जय पांडा कहते हैं कि हमारी पार्टी नए लोगों को मौका देती है. जरा मोदी जी को देखिये. विपक्ष सिर्फ गलत नैरेटिव सेट करना चाहता है.

10:49 AM, 15 DEC 2023

नल जल पर बोले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा

नल जल जैसी कई योजनाएं हैं जिनसे लोगों को फायदा हो रहा है- बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पांडा

10:38 AM, 15 DEC 2023

BJP फ्रीडम फाइटर्स नहीं थे- अमीबेन याग्निक कांग्रेस  

अमीबेन याग्निक ने बीजेपी पर हमलावर होते हुए बोले कि वह तो फ्रीडम फाइटर्स नहीं थे.

10:30 AM, 15 DEC 2023

महुआ मोइत्रा ने जो किया वो ठीक नहीं- शंकर लालवानी

महुआ मोइत्रा मामले पर बीजेपी से शंकर लालवानी बोले जो किया वो ठीक नहीं- शंकर लालवानी

10:00 AM, 15 DEC 2023

अमीबेन याग्नि, अनुराग भदौरिया और शंकर लालवानी

‘इंडिया न्यूज़ मंच’ पर पहुंचे अमीबेन याग्नि, अनुराग भदौरिया और शंकर लालवानी.

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular