Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiIndia News Manch Day-2 highlights: इंडिया न्यूज के मंच पर दूसरे दिन...

India News Manch Day-2 highlights: इंडिया न्यूज के मंच पर दूसरे दिन क्या -क्या हुआ, देखें यहां

India News (इंडिया न्यूज), India News Munch 2023 Live Update: इस साल भी इंडिया न्यूज देश का सबसे बड़ा राजनीतिक मंच आयोजित करने जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 दिसंबर से 15 दिसंबर, 2023 तक दिल्ली के एमडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में होने वाला है। देश के प्रमुख राजनेता जैसे अनुराग ठाकुर, पीयूष गोयल, किरेन रिजिजू तथा लेखकों और मनोरंजन की दुनिया के कई प्रसिद्ध चेहरों ने कल भाग लिया। कल यानी बुधवार को देश के कई दिग्गज राजनेताओं आप सांसद राघव चड्ढा, केद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू और  लेखक-लेखिका और मनोरंजन जगत के कई चेहरे भी शामिल हुए थे।  आज भी कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। मंच 2023 की पल-पल की अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

8: 40 PM, 14 DEC 2023

2030 तक हमें दूगनी बिजली की आवश्यकता- जोशी

जानकारी के लिए बता दें कि, प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि, भारत को 2030 तक दोगूनी बिजली की आवश्यकता है और हम इसे पूरा भी करेंगे।

8: 37 PM, 14 DEC 2023

भारत जल्द ही दुनिया का तीसरा अर्थ व्यवस्था बनेगा- जोशी

8: 32  PM, 14 DEC 2023

अगले लोकसभा में बीजेपी को 350 सीट-  जोशी 

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अगले लोकसभा पर बोलते हुए कहा कि, 2019 में भाजपा को 303 सीट आई थी। लेकिन 2024 में भाजपा को 350 सीट से ज्यादा मिलेंगे।

8: 30 PM, 14 DEC 2023

इंडिया गठबंधन का कोई अर्थ नहीं- जोशी

आगे बात करते हुए प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन का कोई अर्थ नहीं है।

8: 15 PM, 14 DEC 2023

मोदी है तो मुमकिन है- प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राजस्तान में जीत का कारण बतातें हुए कहा कि, मोदी है तो मुमकिन है।

8: 12 PM, 14 DEC 2023

राम मंदिर को लेकर राहुल पर साधा निशाना

राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी के राजनीतिकरण वाले सवाल को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि, जिन्होने मंदिर को मानने से इनकार कर दिया आज वो मंदिर में आने के लिए निमंत्रण मांग रहे है।

8: 07 PM, 14 DEC 2023

जनता को जान-बूझ कर कांग्रेस ने गरीब रखा- ईरानी

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि, कांग्रेस जान-बूझ कर अमेठी की जनता को गरीब रखना चाहती थी। जिससे उनका फायदा हो।

8: 06 PM, 14 DEC 2023

राम मंदिर को लेकर राहुल गांधी को घेरा

राम मंदिर को लेकर पीएम मोदी के राजनीतिकरण वाले सवाल को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा कि, जिन्होने मंदिर को मानने से इनकार कर दिया आज वो मंदिर में आने के लिए निमंत्रण मांग रहे है।

7: 48 PM, 14 DEC 2023

भाजपा राष्ट्र सेवा के संकल्प पर काम करती है – स्मृति ईरानी

7: 42 PM, 14 DEC 2023

सासंदो के निलंबन पर बोले हुसैन

इससे साथ ही कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने संसद में हमले मुद्दे पर कहा कि, आप वैसे सांसद को निलंबित नहीं कर रहे जिन्होने सुरक्षा में चुक की। इसके अलावा आप उन्हें निलंबित कर रहे जो सुरक्षा में चुक होने पर सवाल उठा रहे है।

7: 36 PM, 14 DEC 2023

अखिलेश यादव का दिया जवाब

कांग्रेस सांसद सैय्‍यद नासिर हुसैन ने अखिलेश यादव का जवाब देते हुए कहा कि, हम इस हार से सबक ले रहे है।

7: 18PM, 14 DEC 2023

जिस गठबंंधन में सीएम नीतीश कुमार रहेंगे वो गठबंधन हार जाएंगे- चिराग पासवान

7:05PM, 14 DEC 2023

जातिगत जनगणना से हमें बाँटने का काम किया गया – चिराग पासवान

चिराग पासवान ने बिहार में हुए जातिगत जनगणना के बारे में बोलते हुए कहा कि, जातिगत जनगणना से आम बिहारी को क्या लाभ। क्या इससे युवाओं को रोजगार मिला।

6: 55 PM, 14 DEC 2023

नीतीश कुमार ने बिहार को जाति में बांटा- चिराग पासवान  

इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार सरकार केवल जाति की राजनीति करती है। पिछड़े को अति पिछड़ा बनाती है। भावनाओं के साथ खिलवाड़ करती है।

6: 45 PM, 14 DEC 2023

अस्मिता की लड़ाई लड़ रहा हूं- चिराग पासवान

मंच पर आएं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि, बिहार में आपको ब्राह्मण मिल जाएंगे, कुर्मी मिल जाएंगे सभी जाती मिल जाएंगी लेकिन एक बिहारी नहीं मिलेगा।

6: 23 PM, 14 DEC 2023

पंडित ने की थी ये भविष्यवाणी’

एक पंडित ने उन्हे बताया कि आप गर्वनर बनेंगे। फिर एक दिन मुझे PMO से कॉल आया-राज्यपाल

6: 19  PM, 14 DEC 2023

‘एक तरफ उत्सव दूसरी ओर ऐसी खबर चिंता वाली’

41 मजदूरों को बचाने के लिए सबने अपना जी जान लगा दी। चुनौतियों का सामना करने की खूबसूरती हमारी सभ्यता से आई है। हमें अपनी सभ्यता की कीमत को पहचाननी होगी। SDRF, NDRF, PMO और वहां के मुख्यमंत्री ने शानदार काम किया। सीएम फ्रंट में काम किया-राज्यपाल

6: 05  PM, 14 DEC 2023

टनल रेस्क्यू पर बोले राज्यपाल

दिवाली के दिन चुनौती शुरू हुई। वर्ल्ड कांग्रेस डिजास्टर मैनेजमेंट की शुरुआत के साथ इसमें सफलता मिली- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त)

5: 57  PM, 14 DEC 2023

कश्मीर पर बोले -राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा

कश्मीर में हजारों पंडित मारे गए। सनातन ज्ञान की परंपरा पर आधारित है। इस पर आक्रमण विदेशी परंपरा से प्रभावित लोग कर रहे हैं। ताकी वह मोदी को हटा सकें।

5: 32  PM, 14 DEC 2023
कमजोर लोग देश को बांटने की बात करते हैं -देवुसिंह चौहान

5: 28 PM, 14 DEC 2023

टेक्नोलॉजी से जुड़ना बहुत जरूरी- देवुसिंह

ट्रांसपेरेंट सरकार बनाने के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़ना अहम -देवुसिंह

5: 15 PM, 14 DEC 2023

‘गारंटी की G सबसे अलग’

घोटाला वाला जी से अलग है गारंटी वाला G’-MOS  देवुसिंह चौहान

4: 43 PM, 14 DEC 2023

टनल खुदाई मुश्किल- रैट माइनर्स

उत्तरकाशी टनल में फंसे मजदूरों को बचाना बहुत मुश्किल था। सभी बचाव दल ने अपनी जान की बाजी लगाई है। 41 मजदूरों की फैमली उनका इंतजार कर रही थी-रैट माइनर्स

4: 30 PM, 14 DEC 2023

‘बुक लॉन्च पर कांग्रेस नदारद’

केवल पी चिदंबरम ही बुक लॉन्च पर पहुंचे। उनका एक अपना ग्रेस है। कांग्रेस के कोई लीडर नहीं पहुंचे। बाबा की आत्मा देख कर खुश हो रही होगी–शर्मिष्ठा

4: 20 PM, 14 DEC 2023

इंदिरा गाँधी की वजह से प्रणव मुखर्जी ने तरक्की की -शर्मिष्ठा

4: 12 PM, 14 DEC 2023

‘ICE Cream खाने के लिए पड़ी डांट’

इंदिरा गांधी ने प्रणब मुखर्जी को आइसक्रीम खाने पर डांट लगाई थी-शर्मिष्ठा

4: 05 PM, 14 DEC 2023

राहुल गाँधी पार्टी से दूर रहे -शर्मिष्ठा मुखर्जी

4: 00 PM, 14 DEC 2023

राहुल गाँधी एरोगेंट हैं -शर्मिष्ठा मुखर्जी

3: 54 PM, 14 DEC 2023

सर्वे में आएगा सच -अलोक कुमार

ज्ञानवापी केस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के आज के फैसले पर कहा कि न्याय तभी होगा जब सच बाहर आएगा। मंदिर तोड़ा गया था। मंदिर के भग्नावशेष को तोड़ा गया था।- सर्वे में बाहर आएगा सच-आलोक कुमार

3: 45 PM, 14 DEC 2023

रामायण का युग उच्च कोटि का था -स्वामी सुमेधानंद

3: 32PM, 14 DEC 2023

टेक्नोलॉजी का ज्ञान हमारे पुराणों से आया-स्वामी सुमेधानंद

टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी अंग्रेजों ने नहीं दिया है बल्कि हमारे रामायण से इसके बारे में पता चलता है-स्वामी सुमेधानंद

3: 29 PM, 14 DEC 2023

राम जी सबके दिल में रहते हैं -अलोक कुमार

3: 20 PM, 14 DEC 2023

22 जनवरी को जमीन -आसमान में भीड़ होगी -अलोक कुमार

3: 10 PM, 14 DEC 2023

राम मंदिर के लिए हम मुगलों, अंग्रेजों से नहीं बल्कि एक चुनी हुई सरकार से लड़ रहे थे
;आलोक कुमार

2: 50 PM, 14 DEC 2023

BJP दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है-अनिल एंटनी

अनिल एंटनी ने अपनी पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी पार्टी यानी बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है.

2:49 PM, 14 DEC 2023

‘कांग्रेस एक पारिवारिक पार्टी है’- अनिल एंटनी

अनिल एंटनी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है.

2:43 PM, 14 DEC 2023

‘बीजेपी ने दी बड़ी जिम्मेदारी’

भारतीय जनता पार्टी ने एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

2:29 PM, 14 DEC 2023

सोनरूपा विशाल ने बांधा समा

सोनरूपा विशाल ने अपनी गायकी के जरिए देश में बदलाव और विकास के साथ-साथ कई मुद्दों को उठाकर मंत्रमुग्ध कर दिया.

2:20 PM, 14 DEC 2023

सोनरूपा विशाल ने महिलाओं को लेकर पंक्तियों की लगाई कतार, झूम उठे श्रोता

2:10 PM, 14 DEC 2023

सर्वेश अस्थाना ने किया राजनीतिक व्यंग्य

अनामिका जैन के बाद सर्वेश अस्थाना ने अपने राजनीतिक व्यंग्य के जरिए राजनेताओं पर हमला बोला है.

2:05 PM, 14 DEC 2023

अनामिका जैन अंबर ने अपने विरोधियों पर सियासी वार किया

1:58 PM, 14 DEC 2023

राम मंदिर हमारी जिम्मेदारी थी

इसके साथ ही जितेंद्र सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राम मंदिर पर कांग्रेस हमेशा कहती थी कि हम राम मंदिर बनाएंगे लेकिन तारीख नहीं बताएंगे. लेकिन बीजेपी ने ये काम पूरा कर दिया. हमारी जिम्मेदारी राम मंदिर बनाने की है जिसे हमने पूरा किया है.’

1:53 PM, 14 DEC 2023

विपक्ष राजनीति की रोटी सेंकता रहा-जितेंद्र सिंह

अनुच्छेद 370 पर बिल पर हमला बोलते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है तो उनके पास कहने-सुनने को क्या बचा है? अब ये है कि अगर विपक्ष की राजनीति 370 की आड़ में चलती थी तो ये उनके लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

1:47 PM, 14 DEC 2023

PM जो कहते हैं वो करते हैं-जितेंद्र सिंह

तीन राज्यों के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं. वे गारंटी को सिद्ध रूप से पूरा करते हैं। दिन रात मेहनत करते हैं. विश्म कर्मा योजना को देख लीजिए वो हर तरह के वर्ग को लेकर चल रहे हैं।

1:41 PM, 14 DEC 2023

जब तक कांग्रेस पार्टी जिंदा है तब तक भ्रष्टाचार रहेगा-जितेंद्र सिंह

कर्नाटक में कांग्रेस सांसद के घर मिला करोड़ों का बंडल बताता है कि जब तक कांग्रेस पार्टी जिंदा रहेगी भ्रष्टाचार जारी रहेगा-जितेंद्र सिंह

1:39 PM, 14 DEC 2023

ये लोग धारा 370 का फायदा उठा रहे थे-जितेंद्र सिंह

धारा 370 हटाना सुप्रीम कोर्ट का फैसला था. इसकी वकालत करने वाले लोगों का फायदा उठा रहे थे.

1:36 PM, 14 DEC 2023

PM जो कहते हैं वो करते हैं-जितेंद्र सिंह

प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं-जितेंद्र सिंह

1:34 PM, 14 DEC 2023

एक नई शुरुआत-जितेंद्र सिंह केंद्रीय मंत्री पर

सरकार ने लोगों के घरों तक पहुंच कर काम किया है, एक नई शुरुआत हो रही है-जितेंद्र सिंह

1:28 PM, 14 DEC 2023

दर्शकों को खराब कंटेंट को नकारना होगा- मोहित रैना

दर्शक निर्माता हैं, ये टीवी को बदलने में मदद कर सकते हैं, इसमें उन्हें ख़राब कंटेंट को नकारना होगा – मोहित रैना

1:25 PM, 14 DEC 2023

दर्शक परम राजा हैं-मोहित रैना

कोई भी पहले से नहीं बता सकता कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी या नहीं, जैसा कि गदर के साथ हुआ था। रिकॉल वैल्यू बहुत अधिक है. दर्शक परम राजा हैं-मोहित रैना

1:15 PM, 14 DEC 2023

महादेव को बहुत कुछ मिला – मोहित रैना

‘देवों के देव महादेव को बहुत प्यार मिला है. मैं आगे भी ऐसे काम करता रहूंगा- मोहित रैना

1:13 PM, 14 DEC 2023

मॉडलिंग से जीवनयापन किया- मोहित रैना

मुंबई में गुजारा करने के लिए मॉडलिंग की। सीरियल के लिए ऑडिशन देना शुरू किया. मुझे पहला वेतन चेक 6 से 7 हजार रुपये का मिला। परिवार के साथ पहला वेतन चेक साझा किया – मोहित रैना

1:07 PM, 14 DEC 2023

टीवी से की करियर की शुरुआत-मोहित रैना

सीरियल से फिल्मों तक का सफर बहुत अच्छा रहा. टेलीविजन के साथ काम करना शुरू किया. टेलीविजन सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से घर-घर तक पहुंचने वाले एक्टर मोहित रैना ने सीरियल से लेकर फिल्मों तक के अपने सफर के बारे में बताया।

1:04 PM, 14 DEC 2023

नारी एक स्तंभ है-पुरुषोत्तम

पुरूषोत्तम कहते हैं कि महिलाएं स्तंभ हैं, नई युवा पीढ़ी देश को आगे ले जाएगी.

1:01 PM, 14 DEC 2023

नेता कोई कपड़ा नहीं-पुरुषोत्तम

नेता तो बनना ही पड़ता है, नेता कोई कपड़ा नहीं जिसका कोई विकल्प हो, मोदी जी 40 साल मेहनत करके नेता बने -पुरुषोत्तम

12:57 PM, 14 DEC 2023

विकास की राजनीति-पुरुषोत्तम

सनातन के दुश्मनों के सवाल का जवाब देते हुए पुरूषोत्तम कहते हैं कि मोदी जी सिर्फ विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं. विपक्ष सिर्फ बातें बनाता है. कोई काम नहीं करता. दुनिया के बड़े नेता पीएम मोदी का सम्मान करते हैं तो विपक्ष ऐसे नेता के बारे में कुछ भी कहता रहता है.

12:55 PM, 14 DEC 2023

संपूर्ण पृथ्वी पर केवल गौ माता का मल-मूत्र ही पवित्र-पुरुषोत्तम

सम्पूर्ण पृथ्वी पर गौमाता ही एकमात्र ऐसी गाय है जिसका मल-मूत्र पवित्र है-पुरुषोत्तम

12:49 PM, 14 DEC 2023

मवेशियों के लिए एम्बुलेंस का फैसला पीएम का- केंद्रीय मंत्री पुरूषोत्तम भाई रूपाला

ऐसा पहले किसी ने नहीं किया, पहले एंबुलेंस की सुविधा सिर्फ मरीजों के लिए थी लेकिन पीएम मोदी ने मवेशियों के लिए ऐसा सोचा.

12:40 PM, 14 DEC 2023

सुशांत सबसे अलग थे-अभिषेक चौबे

उनके साथ काम करना बहुत अच्छा रहा. मैंने उन्हें सुबह स्क्रिप्ट दी और चार बजे उन्होंने मुझे हां कह दिया. वह बहुत अलग था. बहुत मेहनती था. वह एक गंभीर किस्म के अभिनेता थे.

12:35 PM, 14 DEC 2023

विशाल से खतरनाक दोस्ती-अभिषेक चौबे

विशाल के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं कि मैं आज जो कुछ भी हूं उसकी वजह से हूं। उन्होंने मेरा मार्गदर्शन किया है.

12:31 PM, 14 DEC 2023

अभिषेक चौबे ने अपने परिवार से डरते हुए ये बात कही

मैं अयोध्या का रहने वाला हूं. डरकर उन्होंने अपने परिवार से अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की. उन्हें लगा कि मैं हीरो बन जाऊंगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ- अभिषेक चौबे

12:30 PM, 14 DEC 2023

सीरीज है उपन्यास-अभिषेक चौबे

आप सीरीज में गहराई तक जा सकते हैं लेकिन फिल्मों में आप ऐसा नहीं कर सकते – अभिषेक चौबे

12:24 PM, 14 DEC 2023

‘उड़ता पंजाब’ के निर्देशक अभिषेक चौबे किलर शूप पर बोले

मनोज बाजपेयी और कोंकणा सेन शर्मा के साथ काम करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उनके साथ काम करने से मेरा काम आसान हो जाता है। उन्होंने अद्भुत काम किया.

12:15 PM, 14 DEC 2023

जैसी करनी वैसी करनी-ज्योतिरादित्य सिंधिया

कांग्रेस ने जैसा किया है वैसा ही उसे मिल रहा है। पार्टी की हालत के लिए उनके पुराने काम जिम्मेदार-ज्योतिरादित्य सिंधिया

12:14 PM, 14 DEC 2023

फिटनेस के सवाल पर-ज्योतिरादित्य सिंधिया

हमें अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है. व्यायाम आपको 20% तक फिट रखता है और सही खान-पान का असर अधिक होता है।

12:10 PM, 14 DEC 2023

गद्दार के आरोप पर-ज्योतिरादित्य सिंधिया

सिंधिया ने कांग्रेस के गद्दार होने के आरोप पर हमला बोलते हुए कहा कि मुझे कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है, पिछले तीन साल से मुझे गालियां दी जा रही हैं. मैंने कहा था कि उन्हें जनता के मुंह से जवाब मिलेगा, जबकि 2020 के चुनाव में जनता ने उन्हें वोट के जरिये जवाब दे दिया.

12:00 PM, 14 DEC 2023

हर देश का समय आता है और चला जाता है-ज्योतिरादित्य सिंधिया

मुझे अध्यात्म में रुचि है. पीएम कहते हैं कि हमारी प्रगति आर्थिक होनी चाहिए. हम आगे बढ़ रहे हैं. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हम 2027 तक जर्मनी और जापान को पछाड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। भारत के नए अवतार का एक और पहलू है-ज्योतिरादित्य सिंधिया

11:59 AM, 14 DEC 2023

पीढ़ी परिवर्तन पर-ज्योतिरादित्य सिंधिया

ये तो विधि का विधान है. यह सिर्फ राजनीति का नहीं बल्कि हर क्षेत्र का मामला है. परिवर्तन एक आवश्यक चीज़ होनी चाहिए न कि वैकल्पिक। जहां परिवर्तन नहीं वहां विकास नहीं हो सकता.

11:58 AM, 14 DEC 2023

हमारा परिवार कभी कुर्सी और मोह में नहीं रहा-ज्योतिरादित्य सिंधिया

मैंने पार्टी द्वारा दिये गये अभियान को पूरा किया. सीएम चेहरे पर अपनी नाकामी की चर्चा पर सिंधिया ने अपने परिवार के खून का हवाला देते हुए कहा कि हमारा परिवार कभी कुर्सी और मोह में नहीं रहा-ज्योतिरादित्य सिंधिया.

11: 52 AM, 14 DEC 2023

डबल इंजन सरकार ने लाया बदलाव- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

पार्टी में जो भी फैसले होते हैं वह पार्टी की अंतरात्मा की आवाज पर होते हैं. एमपी में नए सीएम मोहन यादव को लेकर उन्होंने कहा कि वे एमपी को बहुत आगे ले जाएंगे.

11:46 AM, 14 DEC 2023

आज के बच्चे किसी से नहीं डरते हैं-अखिलेश यादव

अपने बचपन में पिता से डरने की बात पर अखिलेश यादव ने अलग अंदाज में कहा हमारे जमाने में बच्चे अपने मां बाप से डरते थे लेकिन अब के बच्चे ऐसे नहीं हैं, वो बहुत आगे हैं।

11: 45 AM, 14 DEC 2023

राजनीति में काम ही छुट्टी है-अखिलेश यादव

छुट्टी के दिन क्या करेंगे, इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि अब तो छुट्टी के दिन भी बोर हो जाता हूं, इसलिए काम करते रहना पड़ता है.

11:40 AM, 14 DEC 2023

एंकर बहिष्कार पर-अखिलेश यादव

जो लाइसेंस धारक थे उनका बहिष्कार होना चाहिए था-अखिलेश यादव

11:35 AM, 14 DEC 2023

BJP ने किसानों को धोखा दिया-अखिलेश यादव

भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा में जो काम समाजवादी पार्टी ने किया है वो काम बीजेपी ने नहीं किया, बीजेपी ने 10 साल में सब बर्बाद कर दिया है.

11:33 AM, 14 DEC 2023

हमने यूपी को सबसे बेहतर रिस्पांस सिस्टम दिया-अखिलेश यादव

डायल 100, महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमने 1090 पावर वुमेन लाइन दी है। हम समझ गए हैं कि सरकार तकनीक से नहीं बनती, गाय की बात करते हैं, जाति जनगणना की बात करते हैं तभी सरकार बनती है। जातीय जनगणना पर किसी ने कहा कि समाज के एक्स-रे की जरूरत है. हमने कहा कि पुराना हो गया है, अब सीटी स्कैन होगा. जनता डॉक्टरों को चुनेगी, ये ताली और थाली वालों को हटा दिया जाएगा.

11: 30 AM, 14 DEC 2023 

उत्तराखंड सुरंग बचाव पर अखिलेश यादव

ऐसी ही एक और घटना में समाजवादी पार्टी ने अपने खजाने से पांच लाख रुपये दिये. जिस तरह से सरकार कोशिश कर रही थी और कई एजेंसियां काम कर रही थीं. रैट होल खनन का सुझाव सही था। पीएम, सीएम ने बचाए गए सभी मजदूरों से की मुलाकात. हमने रैट होल खनिकों को सम्मान देने के लिए सरकार से बात की। लेकिन जिसने उनकी जान बचाई उन्हें सरकार ने सम्मान नहीं दिया-अखिलेश यादव

11:25 AM, 14 DEC 2023 

ओपनिंग मैं करता हूं-अखिलेश यादव

अगर यह क्रिकेट मैच होता तो मैं ओपनिंग करता. अगर गठबंधन बनता है तो चलने में साथ देने के लिए कई सहयोगी हैं-अखिलेश यादव

11: 24 AM, 14 DEC 2023 

चाय बनाने वाले ही प्रधानमंत्री बनते हैं-अखिलेश यादव

मैं अपनी चाय खुद बनाता हूं, मेरी यह आदत कॉलेज के दिनों से ही है। चाय बनाने वाले ही प्रधानमंत्री बनते हैं-अखिलेश यादव

11:22 AM, 14 DEC 2023 

आजादी के बाद नहीं हुई जातीय जनगणना-अखिलेश यादव

जातीय जनगणना पर अखिलेश यादव ने कहा कि आजादी के बाद ऐसा नहीं हुआ,यह होना चाहिए था.

11: 21 AM, 14 DEC 2023 

पूरे सम्मान के साथ सीटें दी जाएंगी-अखिलेश यादव

सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव का कहना है कि पूरे सम्मान के साथ सीटें दी जाएंगी.

11:18 AM, 14 DEC 2023 

हमारे पास PM के लिए विकल्प हैं, बीजेपी के पास नहीं-अखिलेश यादव

हमारे पास प्रधानमंत्री के लिए कई चेहरे हैं, लेकिन बीजेपी के पास नहीं है. यह अगले साल के चुनाव में पता चल जायेगा.

11:15 AM, 14 DEC 2023

किसानों का शोषण हो रहा है-अखिलेश यादव

भाजपा बड़ी-बड़ी कंपनियों को छूट दे रही है जो किसानों का शोषण कर रही हैं। किसानों को वास्तविक कीमत नहीं मिल रही है. किसान परेशान हैं-अखिलेश यादव

11:13 AM, 14 DEC 2023

बदलाव का कोई अहंकार नहीं-अखिलेश यादव

देश और समाज में बदलाव लाने का कोई अहंकार नहीं है. परिवर्तन पर बात कर रहे हैं अखिलेश यादव.

11:07 AM, 14 DEC 2023 

MP में जीत का कारण लाडली बहना नहीं–अखिलेश यादव

एक सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि अगर एमपी में जीत का कारण लाडली बहना योजना होती तो मामा हटते नहीं.साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एमपी में महिलाओं से जुड़े अपराध सबसे ज्यादा हैं.

11:04 AM, 14 DEC 2023 

BJP को हटाने के लिए संघर्ष करें-अखिलेश यादव

राजनीति पर बात करते हुए अखिलेश ने बीजेपी को हटाने की बात कही है.

11:03 PM, 14 DEC 2023

मंच पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

राजनीतिक दिग्गज और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक मंच इंडिया न्यूज पर जनता और बदलाव पर बात कर रहे हैं.

10:45 AM, 14 DEC 2023

महादेव फेम एक्टर मोहित रैना बताएंगे सीरियल से फिल्मों तक का सफर

टेलीविजन सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ से घर-घर तक पहुंचने वाले एक्टर मोहित रैना सीरियल से लेकर फिल्मों और मनोरंजन जगत की मसालेदार चीजों तक का अपना सफर बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि वह एक एक्टर और मॉडल भी हैं। रैना ने देवों के देव महादेव में मुख्य भूमिका निभाई थी। फैंस ने उन्हें महादेव के रूप में खूब प्यार दिया है. देवों के देव महादेव के अलावा, उन्होंने महाभारत, चेहरे (2009) और गंगा की धीज़ (2010) सहित टीवी सोप ओपेरा में काम किया है। रैना ने अपने करियर की शुरुआत एंटीकशश (2004) नाम के एक साइंस-फिक्शन टीवी शो से की थी। उन्होंने सिद्दत जैसी फिल्मों में काम किया है.

10:30 AM, 14 DEC 2023

अखिलेश यादव से जानेंगे 2024 का सियासी पारा

राजनीति के दिग्गज और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज इंडिया न्यूज़ देश के सबसे बड़े राजनीतिक मंच पर जानेंगे अगले साल 2024 के चुनावी रणनीति के बारे में सब कुछ.

10:00 AM, 14 DEC 2023

हस्तियों से जुड़ें इंडिया न्यूज के मंच पर

अब से बस कुछ ही देर के इंतजार के बाद सुबह 10:30 बजे सबसे बड़ा राजनीतिक मंच शुरू होगा. जिसमें इंडिया न्यूज राजनीति, फिल्म और शिक्षा आदि से जुड़े कई मशहूर चेहरों से आपके सवालों के जवाब पूछेगा.

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular