होम / Indian Airforce Day: आज देश मना रहा है 91वां भारतीय वायुसेना दिवस, जानें वायुसेना से जुड़ी दिलचस्प बातें

Indian Airforce Day: आज देश मना रहा है 91वां भारतीय वायुसेना दिवस, जानें वायुसेना से जुड़ी दिलचस्प बातें

• LAST UPDATED : October 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज)Indian Airforce Day: भारतीय वायु सेना दिवस हर साल 8 अक्टूबर को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल भारत अपना 91वां भारतीय वायुसेना दिवस मना रहा है। इस दिन भारतीय वायुसेना के कार्यों और देश के लिए वायुसेना के योगदान की सराहना की जाती है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना भी देश भर के हवाई स्टेशनों से लड़ाकू विमानों द्वारा करतब दिखाती है और भारतीय वायु सेना की शक्ति का प्रदर्शन करती है।

भारतीय वायु सेना का इतिहास

भारतीय वायु सेना की स्थापना भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले ही हो चुकी थी। भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को हुई थी, तब से हर साल 8 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है। एयर मार्शल सुब्रतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का संस्थापक माना जाता है। आज़ादी के बाद 1 अप्रैल 1954 को सुब्रतो मुखर्जी को भारतीय वायु सेना का पहला वायु सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। भारतीय वायुसेना का मुख्यालय देश की दिल्ली में स्थापित है। भारतीय वायु सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध में भाग लिया। हर साल यह दिन बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों के योगदान को याद करने और उनके साहस और बलिदान को पहचानने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

वायु सेना दिवस पर देख सकते है येे फिल्में

  1. भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया
  2. गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल
  3. मौसम
  4. हिन्दुस्तान की कसम
  5. विजेता

इसे भी पढ़े:Water Crisis In Delhi: दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन तक पीने की पानी में दिक्कत

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox