होम / Indian New Year : शहरी सदर-पहाड़गंज क्षेत्र के निगम विद्यालय में मनाया गया भारतीय नववर्ष

Indian New Year : शहरी सदर-पहाड़गंज क्षेत्र के निगम विद्यालय में मनाया गया भारतीय नववर्ष

• LAST UPDATED : April 1, 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Indian New Year :  उत्तरी दिल्ली नगर निगम के उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय, जय रानी बाग, पदम नगर शहरी सदर पहाड़गंज क्षेत्र के भारतीय नव वर्ष समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम कक्षा के छात्र-छात्राओं हेतु भारतवर्ष एवं भारतीय नववर्ष विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता अभिव्यक्ति का आयोजन किया गया जिसमे 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

जिसमें कुछ श्रेष्ठ अभिव्यक्तियों को मुख्य अतिथियों के अवलोकन हेतु प्रदर्शित भी किया गया। प्रत्येक कक्षा के प्रथम 3 प्रतिभागियों को विद्यालय स्तर पर तथा विद्यालय के एक सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को क्षेत्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रस्तुतियों ने संदेश देने के साथ ही श्रोताओं का किया मनोरंजन Indian New Year

Indian New Year

इस अवसर पर छात्र व छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कविता, नुक्कड नाटक और नृत्य के द्वारा भारतीय नव वर्ष के वैज्ञानिक और तार्किक आधारों को बड़े ही मनोरंजक और प्रभावशाली तरीके से श्रोताओं के सामने प्रस्तुत किया । भारतीय नववर्ष का महत्व जैसे विषयों पर संगीत एवं वाद्ययंत्रों के साथ छात्र- छात्रों की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने भारतीयता का संदेश देने के साथ साथ सभी श्रोताओं का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शहरी पहाड़गंज क्षेत्र के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भी बढ़ चढ़ के भाग लिया और छात्र छात्राओं के साथ प्रस्तुति दी। (Indian New Year)

इस अवसर पर उत्तरी दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह बताया कि दिल्ली नगर निगम द्वारा गठन के बाद पहली बार भारतीय नव वर्ष को आधिकारिक रूप से स्कूल में मनाए जाने के आदेश उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी किए गए है और इसका पहला कार्यक्रम शहरी-सदर पहाड़गंज क्षेत्र के जय रानी बाग विद्यालय में आयोजित किया गया है, इसके लिए उन्होंने निगम अधिकारियों को बधाई दी।

भारतीय संस्कृति को जानने और समझने का मिलेगा अवसर

Indian New Year

आयुक्त संजय गोयल ने बताया गया कि भारतीय नववर्ष को प्रतिवर्ष निगम विद्यालयों में मनाए जाने से छोटे छोटे बच्चों को भारतीय संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के अंत मे उपायुक्त शहरी पहाड़गंज राजेश गोयल द्वारा समस्त अतिथिगणों, कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्र छात्राओं, विद्यालयी स्टाफ, अन्य शिक्षक और शिक्षिकाओं व अन्य विभागो के अधिकारियोंध्कर्मचारियों का धन्यवाद दिया। (Indian New Year)

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox