Categories: Delhi

Indian New Year : गुरुग्राम में पूरी आस्था के साथ मना भारतीय नववर्ष

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

Indian New Year : मिशन भारतीय नव वर्ष के बैनर तले शनिवार को कामधेनु गोधाम गुरुग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेंकड़ों लोगों ने सुबह 5:30 बजे जल का लोटा लेकर अर्घ्यदान किया। यहां मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की उपाध्यक्ष विदच रावल ने शिरकत की।

वैज्ञानिक व प्रकृति सम्मत है भारतीय नव वर्ष Indian New Year

विदच रावल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय नव वर्ष वैज्ञानिक व प्रकृति सम्मत है। जबकि अंग्रेजी नववर्ष झूठ पर आधारित है। उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से भारतीय काल गणना की विस्तृत व्याख्या की। गायक सचिन गक्खड़, प्रवीण व वंश मित्तल ने गीत प्रस्तुत किए। कवयित्री वीणा अग्रवाल, इंदु राज निगम व लाडो कटारिया ने विभिन्न विषयों पर काव्य पाठ किया।

नृत्यांगना गरिमा जोहरी की शिष्या ने प्रस्तुत की हरियाणवी लोक नृत्य

नृत्यांगना गरिमा जोहरी की शिष्य ने हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। मिशन भारतीय नव वर्ष के राष्ट्रीय संयोजक व हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक अजय सिंहल ने बताया कि कार्यक्रम में आए सभी बंधु बहनों ने यज्ञ में आहुति डाली। उसके बाद पंचामृत, मिश्री व नीम की पत्ती का प्रसाद सबको वितरित किया गया। यह कार्यक्रम पंडित कृष्ण मुरारी द्वारा संपन्न कराया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य रस्म अर्घ्यदान को बड़े ही सुंदर ढंग से सभी ने पूरा किया। (Indian New Year)

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया

भगवान भास्कर की प्रथम रश्मिओं को जल से अर्घ्य दिया गया। मंगल वेश में आए सभी अर्घ्य दानियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य कर नववर्ष की खुशी मनाई। अंत में गौ माता की परिक्रमा कर दर्शन करके कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजीत यादव ने की। धन्यवाद ज्ञापन कामधेनु गोधाम के अध्यक्ष पूरन यादव लोहचब ने किया।

हवन-पूजन कर किया नव संवत्सर 2079 का स्वागत

भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2079 कलयुग का 5124वां वर्ष हनुमान मन्दिर प्रांगण अतुल कटारिया चौक पर मनाया गया। अखिल भारतीय हिन्दू क्रान्ति दल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में हवन-पूजन और प्रसाद वितरण करके नव संवत्सर 2079 का स्वागत किया। पण्डित विनोद शास्त्री द्वारा मंञोचार कर हवण पूजन कराया गया। (Indian New Year)

कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय अध्यक्ष ने किया

आयोजन का संचालन संस्था के प्रान्तीय अध्यक्ष चेतन शर्मा द्वारा किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय प्रभारी राजीव मित्तल, वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष कुलभूषण भारद्वाज, नरेन्द्र चौहान, प्रवीण हिन्दुस्तानी, भाजपा नेत्री और समाजसेविका संतोष कुमारी, लक्ष्मीकान्त व्यास, ब्रजेश सिंह, मनजीत कटारिया, राव अजीत सिंह, अमित गुप्ता, सचिन मित्तल, वंश मित्तल, सोनू मिस्त्री, भूदेव सिंह, अर्पित सिन्हा, राजेश अवस्थी सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे। (Indian New Year)

Also Read : Indian New Year : शहरी सदर-पहाड़गंज क्षेत्र के निगम विद्यालय में मनाया गया भारतीय नववर्ष

Also Read : High Court Strict : अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट सख्त

Also Read : Delhi riots 2020 : दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी-राहुल गांधी, अनुराग ठाकुर और कपिल मिश्रा को भेजे नोटिस

Also Read : Hearing In High Court On May 10 : उच्च न्यायालय में एफबी-ट्विटर और गूगल की याचिकाओं पर 10 मई को सुनवाई

Also Read : Pradeep Runs On The Streets At Night To Fulfill His Dream : दिन को काम करने के बाद प्रदीप अपने सपने को पूरा करने के लिए रात को सड़को पर है दौड़ता

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube 

 

Umesh Kumar Sharma

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

2 months ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

2 months ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

2 months ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

2 months ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

2 months ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

2 months ago