Saturday, July 27, 2024
HomeDelhiIndia's First World Peace Center : हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती...

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली :

हरियाणा सरकार ने अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित किया India’s First World Peace Center

India’s First World Peace Center : अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रख्यात जैनाचार्य शांतिदूत आचार्य डॉ लोकेश द्वारा स्थापित अहिंसा विश्व भारती संस्था भारत का पहला विश्व शांति केंद्र गुरुग्राम में स्थापना करने जा रही है। इसके लिए संस्था को हरियाणा सरकार ने दिल्ली-जयपुर हाइवे से सटे गुरुग्राम के सैक्टर 39 में मेदान्ता हॉस्पिटल के सामने भूखंड आबंटित किया है। अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेश ने बताया कि संस्था इस भूखंड पर शीघ्र ही वर्ल्ड पीस सेंटर का निर्माण शुरू करेगी।

शांतिदूत ने हरियाणा के सीएम से भेंट कर किया अभार व्यक्त

शांतिदूत आचार्य डॉ लोकेश ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में भेंट कर हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि विश्व शांति केंद्र विश्व में शांति व सद्भावना की स्थापना के लिए कार्य करेगा। गुरुग्राम के इस केंद्र की आवाज संयुक्त राष्ट्रसंघ व वर्ल्ड रेलीजन पार्लियामेंट तक सुनाई देगी ।

उन्होने बताया कि प्राचीन ज्ञान व आधुनिक विज्ञान के समन्वय से तैयार पीस एजुकेशन के कार्यक्रम विद्यार्थी, अध्यापक, युवान, महिला, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, व्यापारी, किसान आदि हर वर्ग के लिए संचालित होंगे। आचार्य लोकेश ने बताया कि एक ओर जहां शिक्षा विभाग शारीरिक व बौद्धिक विकास के क्षेत्र में कार्य कर रहा है, वहीं विश्व शांति केंद्र जनता के मानसिक, भावनात्मक और चारित्रिक विकास के लिए समर्पित रहेगा।

महिलाओं के सशक्तिकरण व बच्चों के संस्कार निर्माण के विविध आयाम किए जाएंगे संचालित

 

आचार्य लोकेश ने बताया कि ह्यविश्व शांति केंद्रह्ण व्यक्ति निर्माण का विश्व स्तरीय प्रमुख केंद्र होगा जहां ध्यान, योग, भारतीय संस्कृति व जैन जीवन शैली आधारित साईंटिफिक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के व्यक्तित्व विकास, महिलाओं के सशक्तिकरण व बच्चों के संस्कार निर्माण के विविध आयाम भी संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि अहिंसा विश्व भारती संस्था ने भूखण्ड की सम्पूर्ण राशि सरकारी कोष में जमा करवाकर भूखण्ड प्राप्त कर लिया है, जिस पर लगभग 25000 स्कवेयर फीट निर्माण कार्य दो वर्ष में पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होने हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर के प्रति आभार व्यक्त किया। (India’s First World Peace Center)

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अहिंसा विश्व भारती संस्था को भूखंड आबंटित करना संस्था के मानवतावादी कार्यक्रमों का सम्मान है, इससे संस्था के देश-दुनिया में फैले लाखों कार्यकतार्ओं का उत्साहवर्धन हुआ है। उन्होने संस्था परिवार की ओर से हरियाणा सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।इस अवसर पर हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष श्री जयदीप आर्या एवं उत्तर प्रदेश में भाजपा के नव निर्वाचित विधायक डॉ निरज बोरा भी उपस्थित थे। (India’s First World Peace Center)

Also Read : The Fire Broke Out in The Bag Kept in The Coach of The Train ट्रेन के कोच में रखे बैग में आग लगने से मची अफरा तफरीhttps://indianewsdelhi.com/delhi/the-fire-broke-out-in-the-bag-kept-in-the-coach-of-the-train/

READ MORE :Traffic Disrupted Due to Road Collapse Near Bus Stand बस अड्डे के पास सड़क धंसने से ट्रैफिक हुई बाधित

Connect With Us : Twitter | Facebook

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular