Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiदिल्ली से देवघर जाने वाली IndiGo फ्लाइट कैंसिल, भड़के यात्रियों ने एयरलाइन...

दिल्ली से देवघर जाने वाली IndiGo फ्लाइट कैंसिल, भड़के यात्रियों ने एयरलाइन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, देखें Video

India News(इंडिया न्यूज),IndiGo फ्लाइट : दिल्ली से देवघर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट अचानक से रद्द कर दी गई। फ्लाइट कैंसिल हो के बाद इसमें जाने वाले यात्रियों का गुस्सा भड़क गया। नाराज पैसेंजर्स ने दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से आने वाली उड़ान रद्द करने के बाद एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया।

यात्रियों ने कहा ‘एयरलाइन ने नहीं बताया फ्लाइट रद्द होने का कारण’

बता दें, न्यूज एजेंसी ANI ने हंगामा कर रहे यात्रियों का एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें लोग IndiGo एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते दिख रहे हैं। बता दें, नारेबाजी के दौरान यात्रियों ने शिकायटर किया है कि उन्हें विमान कंपनी की ओर से उड़ान के रद्द होने की पीछे की कोई वजह नहीं बताई गई।

आजकल सुर्ख़ियों में है एयरलाइन

बता दें, हालिया दिनों में इंडिगो एयरलाइन काफी सुर्खियों में रहा है। इसी महीने की 14 तारीख को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें यात्रियों को रनवे पर ही खाना खाते देखा गया था। तब वीडियो वायरल होने के बाद DGCA एक्शन लिया था और इंडिगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इंडिगो पर भारी जुर्माना लगाया था।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular