Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiरावण को दुख है कि उसके अहंकार के चलते लंका जली ?...

India News (इंडिया न्यूज) : भारत के पहलवानों को UWW यानि यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने तगड़ा झटका दिया है। यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग ने बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता को रद्द कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता 45 दिन में चुनाव नहीं करवाने कारण रद्द की गई है। मालूम हो, पिछले कुछ महीने पहले विनेश फोगाट की अगुवाई में कुछ महिला पहलवानों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद ब्रजभूषण शरण सिंह को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। लेकिन 15 जुलाई तक कुश्‍ती संघ के चुनाव नहीं कराए जाने के बाद अब भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द कर दी गई है।

स्वाति मालीवाल का बृजभूषण सिंह से सवाल

बता दें, ,महिला पहलवानों के मुद्दे को जोर -शोर से उठाने वाली दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने बृजभूषण सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है, हम प्रार्थना करते हैं कि देश जल्द से जल्द इससे उबर जाये। बृजभूषण के इस वक्तव्य पर पलटवार करते हुए स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर पूछा है कि ‘रावण को दुख है कि उसके अहंकार के चलते लंका जली ?’

यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है;बृजभूषण सिंह

बता दें, भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने के बाद इस मुद्द्दे पर कुश्ती सिंह के पूर्व अध्य्क्ष बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है । डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि भारत के इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया गया है। यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है। हम प्रार्थना करते हैं कि देश जल्द से जल्द इससे उबर जाये।

ALSO READ ; यह देश के लिए बहुत बड़ा झटका है; भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता रद्द होने पर बोले बृजभूषण सिंह

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular