Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiIsrael News: गाजा में इजरायल ने की सर्जिकल स्‍ट्राइक, भारत दौरा छोड़...

India News (इंडिया न्यूज़), Israel News, दिल्ली: इजरायल के विदेश मंत्री एली कोहेन जो भारत तीन दिवसीय दौरे पर आए थे। वह आज मंगलवार को ही भारत पहुंचे थे। इसी बीच अपना दौरा बीच में छोड़कर विदेश वापस लौट रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होनें खुद ट्वीट कर दी है। जानकारी के लिए बता दे कोहेन द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के नए तरीकों पर बातचीत करने के लिए भारत आए थे।

मोदी से मीटिंग के बाद रवाना

उन्‍होंने लिखा, ‘मैं कुछ ही समय पहले भारत की राजधानी नई दिल्‍ली पहुंचा हूं और यहां पर लैंड करते ही मुझे सुरक्षा स्थिति की ताजा जानकारी दी गई। इजरायल में घटनाक्रम को देखते हुए मैंने अपने इस राजनयिक दौरे की अवधि कम करने का फैसला किया है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के तुरंत बाद ही अपने देश वापस लौट जाऊंगा जो कि आज ही होनी है।’

 

ये भी पढ़े: लिंक्डइन मेंं भी शुरू हुआ छंटनी का दौर, जानिए कितने इंप्लाइज को लगेगा झटका

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular